insamachar

आज की ताजा खबर

heatwave
भारत मौसम

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को मौसम का सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया

राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को मौसम का सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया जब पहली बार पारा 40 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया। हालांकि दिन में तेज हवाएं और हल्की बारिश हुई। मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के औसत से एक डिग्री अधिक है।

दिल्ली में शनिवार को न्यूनतम तापमान 22.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से एक डिग्री कम है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने यह जानकारी दी। विभाग के अनुसार सुबह साढ़े आठ बजे दिल्ली में आर्द्रता का स्तर 51 प्रतिशत रहा।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *