अंतर्राष्ट्रीय

हुती विद्रोहियों ने सऊदी अरब के हवाई अड्डों पर किए हमले, भारत ने नागरिकों से सतर्क रहने का आग्रह किया

हूती विद्रोहियों ने कल सऊदी अरब पर नए मिसाइल हमले करने का दावा किया। इन हमलों में रियाद का किंग खालिद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, नजरान हवाई अड्डा और खमिस मुशैत स्थित एक एयरबेस निशाने पर थे। खबरों के मुताबिक, हूती विद्रोहियों ने कर्मचारियों को सऊदी अरब की तेल सुविधाओं और हवाई अड्डों से दूर रहने की चेतावनी भी दी है। उन्होंने इन ठिकानों को संभावित निशाना बताया है।

इसके जवाब में, सऊदी अरब के नेतृत्व वाले गठबंधन ने कहा कि उसकी वायु रक्षा प्रणाली ने तीन बैलिस्टिक मिसाइलों को मार गिराया। गठबंधन ने कहा कि इन हमलों का जवाब दिया जाएगा।

इन हमलों से अंतरराष्ट्रीय हवाई सेवाएं भी प्रभावित हुई हैं। एयर इंडिया, इंडिगो और अकासा सहित कई विमानन कंपनियों ने रियाद के लिए अपनी उड़ानें अस्थायी रूप से रोक दी हैं। वहीं, रियाद के किंग खालिद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे ने यात्रियों से हवाई अड्डे के लिए रवाना होने से पहले अपनी उड़ान की स्थिति संबंधित एयरलाइन से जांचने की अपील की है। सऊदी अरब के हवाई अड्डों पर हुए हूती हमलों की संयुक्त अरब अमीरात, जॉर्डन, मिस्र, कुवैत और बहरीन ने निंदा की है।

संयुक्त अरब अमीरात के विदेश मंत्रालय ने इन हमलों को सऊदी अरब की संप्रभुता का खुला उल्लंघन बताया है।

सऊदी अरब में मौजूदा स्थिति को देखते हुए रियाद स्थित भारतीय दूतावास ने वहां रह रहे भारतीय नागरिकों के लिए परामर्श जारी किया है। दूतावास ने भारतीय नागरिकों से सतर्क रहने और जरूरत पड़ने पर घरों के अंदर रहने की अपील की है।

नागरिकों से मौजूदा घटनाओं से जुड़े वीडियो और समाचार को साझा करने से बचने को कहा गया है। साथ ही, स्थानीय अधिकारियों की ओर से जारी निर्देशों का पालन करने की सलाह दी गई है।

दूतावास ने बताया है कि रियाद स्थित भारतीय दूतावास, जेद्दा स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास और वीएफएस के माध्यम से दी जाने वाली आउटसोर्स सेवाएं सामान्य रूप से काम कर रही हैं।

प्रवासी भारतीय सहायता केंद्र की 24 घंटे सातों दिन उपलब्ध हेल्पलाइन भी चालू है। इसका टोल-फ्री नंबर है- 8 0 0 2 4 7 1 2 3 4

Editor

Recent Posts

ट्रंप प्रशासन ने आठ प्रमुख प्रौद्योगिकी और आउटसोर्सिंग कंपनियों के लिए ग्रीन कार्ड प्रक्रिया पर रोक लगा दी

अमरीका में ट्रंप प्रशासन ने आठ प्रमुख प्रौद्योगिकी और आउटसोर्सिंग कंपनियों के लिए ग्रीन कार्ड…

17 मिनट ago

तमिलनाडु, पुद्दुचेरी और पश्चिम बंगाल की पांच विधानसभा और असम की एक लोकसभा सीट पर उपचुनावों की मतगणना जारी

तमिलनाडु, पुद्दुचेरी और पश्चिम बंगाल की पांच विधानसभा तथा असम की एक लोकसभा सीट पर…

22 मिनट ago

भारत–वेस्टइंडीज के बीच दूसरा T20 क्रिकेट मैच आज शाम रांची में

भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी-ट्वेंटी क्रिकेट श्रृंखला का दूसरा मैच आज…

26 मिनट ago

NTA ने UGC NET दिसंबर 2026 सत्र के लिए पंजीकरण शुरू किया

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी-एनटीए ने यूजीसी नेट दिसंबर 2026 सत्र के लिए पंजीकरण शुरू कर दिया…

47 मिनट ago

सरकार ने गैर-अनुसूचित कैंसर रोधी दवाओं पर व्यापार मार्जिन की सीमा तय की, कीमतों में 70 प्रतिशत तक की कमी होगी

सरकार ने गैर-अनुसूचित कैंसर रोधी दवाओं की आपूर्ति और बिक्री पर लगाए जाने वाले मार्जिन…

1 घंटा ago

भारत ने आतंकवाद पर पाकिस्तान पर दोहरा रवैया अपनाने का आरोप लगाया

भारत ने आतंकवाद के मुद्दे पर पाकिस्तान पर दोहरा रवैया अपनाने का आरोप लगाया है।…

15 घंटे ago