भारत ने आतंकवाद के मुद्दे पर पाकिस्तान पर दोहरा रवैया अपनाने का आरोप लगाया है। भारत ने कहा है कि पाकिस्तान, जैश-ए-मोहम्मद के सरगना मसूद अजहर पर इनाम की घोषणा करके आतंकवादी गुटों को अपने समर्थन की बात छिपाने की कोशिश कर रहा है। भारत ने कहा कि दुनिया 9/11, 2008 के मुंबई और 2025 के पहलगाम आतंकवादी हमलों को नहीं भूली है।
संयुक्त राष्ट्र महासभा में भारत के प्रथम सचिव रघु पुरी ने कहा कि केवल घोषणाओं से आतंकवाद का खात्मा नहीं किया जा सकता। श्री पुरी ने आतंकवादियों, उनके वित्तपोषकों और समर्थकों के खिलाफ कार्रवाई पर जोर दिया। उन्होंने मसूद अजहर के अफगानिस्तान में छिपे होने के पाकिस्तान के दावे पर सवाल उठाते हुए कहा कि तालिबान सरकार ने इस दावे को खारिज कर दिया है। श्री पुरी ने मसूद अजहर के बारे में सूचना देने के लिए 70 लाख रुपये के इनाम की नई घोषणा को भी दिखावा बताया। प्रमुख आतंकवादी हमलों का उल्लेख करते हुए श्री पुरी ने कहा कि आतंकवादियों को सुरक्षित ठिकाने उपलब्ध कराना आतंकवाद के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय प्रयासों को कमजोर करता है।
सर्वोच्च न्यायालय ने डॉक्टरों को दिए जाने वाले उपहारों और अन्य फायदों सहित फॉर्मास्युटिकल कंपनियों…
केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने आज नई दिल्ली में 31वें सीआईआई पार्टनरशिप…
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित…
केंद्रीय विद्युत और नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा राज्य मंत्री श्रीपद येसो नाइक ने आज फिलीपींस…
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने एक मीडिया रिपोर्ट पर स्वतः संज्ञान लिया है जिसमें कहा…
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने मीडिया में आई उस खबर का स्वतः संज्ञान लिया है…