अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने आज वार्षिक पुरुष टीम रैंकिंग अपडेट जारी किया, जिसमें भारत ने वनडे और टी-ट्वेंटी में अपना शीर्ष स्थान बरकरार रखा है, लेकिन टेस्ट टीम रैंकिंग में दूसरे स्थान पर खिसक गया है।
मौजूदा आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप विजेता ऑस्ट्रेलिया ने पिछले साल ओवल में विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के निर्णायक मैच में भारत पर 209 रनों की शानदार जीत के दम पर टेस्ट रैंकिंग में शीर्ष स्थान हासिल करने के लिए भारत को पीछे छोड़ दिया है।
भारत के 120 अंक हैं और वो ऑस्ट्रेलिया से केवल चार अंक पीछे है ऑस्ट्रेलिया 124 के साथ शीर्ष पर है और तीसरे स्थान पर इंग्लैंड है। रैंकिंग अपडेट केवल मई 2021 के बाद टीमों के प्रदर्शन के आधार पर घोषित की गई हैं।
एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैचों में भारत भले ही विश्व कप फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से हार गया हो, लेकिन 122 अंकों के साथ तालिका में शीर्ष पर है, जबकि ऑस्ट्रेलिया 116 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है और दक्षिण अफ्रीका 112 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है।
टी20 रैंकिंग में भारत 264 अंकों के साथ काफी आगे है जबकि ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड 257 और 252 अंकों के साथ उससे पीछे हैं।
संयुक्त राष्ट्र ने भारत में ग्रीन एनर्जी कॉरिडोर के तीसरे चरण-जीईसी-3 को मंजूरी मिलने का…
अमरीका के मिलवॉकी में जी-20 व्यापार मंत्रियों की बैठक के समापन पर भारत ने वैश्विक…
जी-7 देशों ने बढ़ती तेल और डीजल की कीमतों को कम करने के लिए बड़ा…
भारतीय नौसेना का अग्रिम पंक्ति का निर्देशित प्रक्षेपास्त्र स्टील्थ युद्धपोत 'त्रिशूल' भूमध्य सागर, अटलांटिक और…
भारत में बाघ संरक्षण की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए, आज केंद्रीय पर्यावरण,…
मादक पदार्थों और मनोसक्रियक पदार्थों की अवैध तस्करी और तस्करों पर रोक लगाने के अपने…