आईसीसी महिला क्रिकेट विश्वकप में भारत आज कोलंबो में अपने दूसरे मैच में पाकिस्तान के साथ खेलेगा। यह मैच दोपहर बाद तीन बजे से शुरू होगा।
भारत और पाकिस्तान आज दोपहर कोलंबो में महिला एकदिवसीय विश्व कप के अपने मैच में आमने-सामने होंगे। भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ अब तक हुए सभी 11 मुकाबलों में जीत हासिल की है, जिसमें 2022 विश्व कप में मिली 107 रनों की शानदार जीत भी शामिल है।
पाकिस्तान की चैंपियनशिप की शुरूआत अच्छी नहीं रही, जब उन्होंने अपने पहले मैच में ही बांग्लादेश के खिलाफ एकतरफ़ा हार का सामना किया था। दूसरी ओर, भारत के निचले क्रम में अमनजोत कौर और दीप्ति शर्मा के शानदार प्रदर्शन की बदौलत श्रीलंका पर भारत ने शानदार जीत के साथ शुरुआत की। स्पिनर स्नेह राणा, दीप्ति और चरणी के शानदार फॉर्म के साथ-साथ भारत अपनी स्थिति मजबूत करने की कोशिश करेगा।
भारत ने प्रतिबंधित आतंकी गुट और उसके सदस्यों के समर्थन में पाकिस्तान की ओर से…
सरकार ने आज नई दिल्ली स्थित संसद भवन परिसर में पश्चिम एशिया की स्थिति पर…
आदिवासी कारीगरों को सशक्त बनाने और स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने की दिशा में एक…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने भारत की कार्रवाई को सुदृढ़ करने…
भारतीय पारंपरिक लोक और आदिवासी संगीत को वैश्विक मंच पर बढ़ावा देने और उसे व्यापक…
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नई दिल्ली में सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) से संबंधित विचार-विमर्श…