भारतीय तटरक्षक बल के उप महानिदेशक (नीति एवं योजना), महानिरीक्षक (आईजी) आनंद प्रकाश बडोला ने 05 नवंबर, 2024 को नई दिल्ली के महिपालपुर में प्रोजेक्ट डिजिटल कोस्ट गार्ड (डीसीजी) के टियर-III डेटा सेंटर की आधारशिला रखी। आईसीजी के प्रशासनिक कामकाज को महत्वपूर्ण सहयोग देने के लिए नवीनतम तकनीक से लैस, प्रोजेक्ट डीसीजी का टियर-III डेटा सेंटर सभी अनुप्रयोगों और महत्वपूर्ण आईटी संसाधनों की निगरानी और प्रशासन के लिए मस्तिष्क केंद्र के रूप में काम करेगा।
टेलीकम्युनिकेशंस कंसल्टेंट्स इंडिया लिमिटेड द्वारा चलाई जा रहे प्रोजेक्ट डीसीजी में नई दिल्ली में अत्याधुनिक डेटा सेंटर का निर्माण, कर्नाटक के न्यू मैंगलोर में ‘आपदा रिकवरी डेटा सेंटर’ और जहाजों सहित आईसीजी केंद्रों के बीच अखिल भारतीय कनेक्टिविटी और ‘एंटरप्राइज रिसोर्स प्लानिंग’ एप्लिकेशन का कार्यान्वयन भी शामिल है।
उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने आज आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में डॉ. एनटीआर स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय…
बंगाल की खाड़ी में उठ रहा चक्रवात अर्नब आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़…
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने आज नई दिल्ली स्थित संसद भवन के ऐतिहासिक संविधान सदन…
कैबिनेट सचिव डॉ. टी.वी. सोमनाथन ने बंगाल की खाड़ी में आने वाले चक्रवात से निपटने…
नई दिल्ली स्थित अंतरराष्ट्रीय आनुवंशिक अभियांत्रिकी एवं जैव प्रौद्योगिकी केंद्र (आईसीजीईबी) ने विज्ञान की उभरती…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज ब्राजील के राष्ट्रपति चुनाव में जीत हासिल करने पर श्री…