भारत

भारतीय नौसेना की मेगा क्विज़ प्रतियोगिता- ‘थिंक 2024’ के सेमीफाइनल और ग्रैंड फिनाले की मेज़बानी के लिए पूरी तरह तैयार

भारतीय नौसेना 07 और 08 नवंबर, 2024 को प्रतिष्ठित भारतीय नौसेना अकादमी-एझिमाला में भारतीय नौसेना की मेगा क्विज़ प्रतियोगिता- ‘थिंक 2024’ के सेमीफाइनल और ग्रैंड फिनाले की मेज़बानी के लिए पूरी तरह तैयार है। ‘थिंक 2024’ ने 15 जुलाई 2024 को पंजीकरण प्रक्रिया के साथ अपनी यात्रा शुरू की थी और अब यह अंतिम चरण में पहुंच गया है। ‘ विकसित भारत’ विषय पर आधारित यह आयोजन, ज्ञान को बढ़ावा देने और युवा प्रतिभाओं को सशक्त बनाने वाली सबसे बड़ी राष्ट्रीय क्विज़ प्रतियोगिताओं में से एक बन गया है।

भारतीय नौसेना अकादमी में इस समय उत्साह का माहौल है क्योंकि देश भर से क्विज़ प्रतियोगिता के सेमीफाइनलिस्ट इस महत्वपूर्ण आयोजन के लिए यहां पहुंच चुके हैं। कई कठिन चरणों के बाद 16 स्कूलों को सेमीफाइनल के लिए चुना गया है, जो भारत के स्कूलों की शैक्षणिक उत्कृष्टता का प्रतिनिधित्व करते हैं। प्रतिभागियों और उनके साथ आए शिक्षकों का उनके आगमन पर गर्मजोशी से स्वागत किया गया। अकादमी में रहने के दौरान इन प्रतिभाशाली युवाओं को भारतीय नौसेना की अत्याधुनिक प्रशिक्षण सुविधाओं और बुनियादी ढाँचे को अवलोकन करने का अनूठा अवसर मिलेगा। प्रतिभागी इस तरह के विशिष्ट स्थल में प्रतिस्पर्धा का अवसर पाकर उत्साहित दिखे। ये युवा विद्वान ज्ञान और टीमवर्क के जीवंत आदान-प्रदान की उम्मीद के साथ लगन से तैयारी कर रहे हैं।

ये 16 टीमें 07 नवंबर 2024 को सेमीफाइनल में भिड़ेंगी। दक्षिणी नौसेना कमान के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ वाइस एडमिरल वी. श्रीनिवास इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे। 16 टीमों में से 08 टीमें, 08 नवंबर 2024 को फाइनल के लिए क्वालीफाई करेंगी। ग्रैंड फिनाले नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के. त्रिपाठी की उपस्थिति में आयोजित किया जाएगा जो छात्रों की शैक्षणिक यात्रा में एक यादगार मील का पत्थर साबित होगा।

‘थिंक 2024’ मात्र एक प्रतियोगिता न होकर छात्रों के लिए विविध क्षेत्रों के साथियों से जुड़ने और भारतीय नौसेना की समृद्ध समुद्री विरासत के बारे में जानकारी हासिल करने का एक मंच भी है। भारतीय नौसेना ‘थिंक 2024’ के निर्णायक चरण में शामिल होने वाले सभी प्रतिभागी स्कूली टीमों को शुभकामनाएँ देती है।

Editor

Recent Posts

खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2026 के 8वें संस्करण के लोगो और शुभंकर का अनावरण हुआ

केंद्रीय युवा कार्यक्रम और खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया और तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत…

7 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने आज छठ महापर्व के संध्या अर्घ्य के अवसर पर देश भर के सभी नागरिकों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज छठ महापर्व के संध्या अर्घ्य के अवसर पर देश भर…

7 घंटे ago

लक्ष्य सेन ने जापान में कुमामोटो मास्टर्स बैडमिंटन टूर्नामेंट का खिताब जीता

भारत के लक्ष्य सेन ने जापान में कुमामोतो मास्टर्स बैडमिंटन टूर्नामेंट का पुरूष सिंग्लस का…

9 घंटे ago

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में भाग लिया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में आयोजित…

9 घंटे ago

भारत ने न्यूजीलैंड को 22 रनों से हराया और सीरीज़ 3-1 से जीती

न्यूज़ीलैंड के तौरंगा में माउंट मौनगानुई के बे ओवल में खेले गए 5वें वनडे मैच…

9 घंटे ago

राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और लोक सभा अध्यक्ष ने भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु; उपराष्ट्रपति और राज्य सभा के सभापति सी. पी. राधाकृष्णन; प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी;…

9 घंटे ago