भारत

ICG का जहाज सुजय पूर्वी एशिया में विदेशी तैनाती के तहत दो दिवसीय यात्रा के लिए इंडोनेशिया के बंदरगाह पर पहुंचा

भारतीय तटरक्षक बल (आईसीजी) का अपतटीय गश्ती जहाज सुजय पूर्वी एशिया में अपनी चल रही विदेशी तैनाती के हिस्से के रूप में एक महत्वपूर्ण हेलीकॉप्टर के साथ 21 अगस्त, 2024 को दो दिवसीय यात्रा के लिए इंडोनेशिया के जकार्ता बंदरगाह पर पहुंचा। अपनी तरह की विशिष्ट पहल के अंतर्गत जहाज पर सवार दो महिला आईसीजी अधिकारी ‘समुद्री सुरक्षा एवं संरक्षा में महिलाओं’ का प्रतिनिधित्व करने के उद्देश्य से विदेश में तैनाती पर रवाना हुईं। वे द्विपक्षीय सहकारी कार्यक्रमों में संवाद व अन्य गतिविधियों में भागीदारी करेंगी।

भारतीय तटरक्षक बल का जहाज सुजय का चालक दल अपनी इस यात्रा के दौरान, समुद्री प्रदूषण कार्रवाई, समुद्री खोज और बचाव तथा समुद्री कानून प्रवर्तन पर ध्यान केंद्रित करते हुए कार्य संचालन संबंधी बातचीत में शामिल होगा। इन गतिविधियों में बादन केमानन लौट रिपब्लिक इंडोनेशिया (बाकमला) अर्थात इंडोनेशिया तट रक्षक के साथ कामकाजी वार्तालाप, क्रॉस डेक प्रशिक्षण, संयुक्त योग सत्र, मैत्रीपूर्ण खेल आयोजन और बाकमला के साथ समुद्री अभ्यास भी शामिल हैं।

इसके अतिरिक्त, भारतीय तटरक्षक बल के जहाज पर सवार 10 एनसीसी कैडेट स्थानीय युवा संगठनों के सहयोग से समुद्री प्लास्टिक प्रदूषण के खिलाफ पर्यावरण संरक्षण वॉकथॉन में भाग लेंगे, जिससे सरकार के ‘पुनीत सागर अभियान’ में योगदान मिलेगा और अंतर्राष्ट्रीय पहुंच बढ़ेगी।

भारतीय तटरक्षक बल ने 06 जुलाई, 2020 को समुद्री सहयोग बढ़ाने और अपने जुड़ाव को संस्थागत बनाने के लिए बाकामला के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए थे। विदेश में यह तैनाती समझौता ज्ञापन के दायरे में द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ावा देने की आईसीजी की प्रतिबद्धता के अनुरूप है। यह प्रमुख समुद्री एजेंसियों के साथ द्विपक्षीय संबंधों को सुदृढ़ करने में भी शानदार भूमिका निभा रहा है, जो समकालीन समुद्री चुनौतियों का समाधान करते हुए इस क्षेत्र में समुद्र की सुरक्षा व संरक्षा तथा पर्यावरणीय स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए महत्वपूर्ण है।

Editor

Recent Posts

सीबीआई को अरुणाचल प्रदेश सरकार द्वारा सार्वजनिक ठेकों के आवंटन में कथित अनियमितताओं की प्रारंभिक जांच का निर्देश दिया

सर्वोच्च न्यायालय ने केंद्रीय अन्‍वेषण ब्यूरो – सीबीआई को अरुणाचल प्रदेश सरकार द्वारा सार्वजनिक ठेकों…

46 मिनट ago

भारतीय जनता पार्टी आज अपना 47वां स्‍थापना दिवस मना रही है

भारतीय जनता पार्टी आज अपना 47वां स्‍थापना दिवस मना रही है। इस अवसर पर, प्रधानमंत्री…

48 मिनट ago

गवर्नमेंट ई-मार्केटप्लेस (जीईएम) ने कुल मिलाकर 18.4 लाख करोड़ रुपये का सकल व्यापार मूल्य (जीएमवी) हासिल किया

गवर्नमेंट ई-मार्केटप्लेस (जीईएम) ने कुल मिलाकर 18.4 लाख करोड़ रुपये का सकल व्यापार मूल्य (जीएमवी)…

53 मिनट ago

राज्यसभा सभापति सी.पी. राधाकृष्णन ने नव निर्वाचित/पुनर्निर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलाई

राज्यसभा सभापति सी.पी. राधाकृष्णन ने आज उन्नीस नवनिर्वाचित/पुनर्निर्वाचित सदस्यों रामदास बंडु आठवले, माया चिंतामन इवनाते,…

1 घंटा ago

TDB-DST ने भारत-ब्रिटेन सहयोगात्मक अनुसंधान एवं विकास कार्यक्रम के तहत एडवांस्‍ड ईवी चार्जिंग इंफ्रास्‍ट्रक्‍चर के लिए एसचार्ज प्राइवेट लिमिटेड को सहयोग प्रदान किया

भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग (डीएसटी) के प्रौद्योगिकी विकास बोर्ड (टीडीबी) ने "इलेक्ट्रिक…

1 घंटा ago