Defence News

ICGS सुजय पूर्वी एशिया में अपनी वर्तमान विदेशी तैनाती के हिस्से के रूप में दक्षिण कोरिया पहुंचा

भारतीय तट रक्षक (आईसीजी) का एक हेलीकॉप्टर से लैस अपतटीय गश्ती जहाज सुजय पूर्वी एशिया में अपनी वर्तमान विदेशी तैनाती के हिस्से के रूप में, 04 सितंबर, 2024 को दक्षिण कोरिया के इंचियोन पहुंचा। इस चार दिवसीय यात्रा के दौरान, आईसीजी दल कोरिया तट रक्षक (केसीजी) के साथ पेशेवर बातचीत में संलग्न होगा। इस बातचीत में समुद्री प्रदूषण से जुड़ी प्रतिक्रिया, समुद्री खोज और बचाव एवं समुद्री कानून के प्रवर्तन पर ध्यान केन्द्रित किया जायेगा। यात्रा से संबंधित गतिविधियों में क्रॉस-डेक प्रशिक्षण, संयुक्त योग सत्र, मैत्रीपूर्ण खेल कार्यक्रम और केसीजी के साथ पैसेज अभ्यास भी शामिल हैं।

सरकार की पहल ‘पुनीत सागर अभियान’ के अनुरूप और अंतरराष्ट्रीय संपर्क बढ़ाने हेतु, आईसीजी के इस जहाज पर सवार एनसीसी के कुल 10 कैडेट स्थानीय युवा संगठनों के साथ समुद्री प्लास्टिक प्रदूषण के दुष्प्रभावों के बारे में समुदाय को जागरूक बनाने के लिए पर्यावरण संरक्षण वॉकथॉन में भाग लेंगे।

इंचियोन में तटरक्षक एजेंसी के प्रमुख की 20वीं बैठक के आयोजन के दौरान आईसीजी के इस जहाज की बंदरगाह यात्रा, साझा वैश्विक कल्याण के लिए समकालीन समुद्री चुनौतियों के समाधान के प्रति आईसीजी के संकल्प और साझी चिंताओं को रेखांकित करती है।

13 मार्च 2006 को, आईसीजी ने समुद्री सहयोग बढ़ाने और अपनी सहयोगी गतिविधियों को संस्थागत बनाने हेतु केसीजी के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए थे। इस यात्रा से पहले, आईसीजी जहाज सुजय इस क्षेत्र में राजनयिक समुद्री गतिविधियों की निर्बाध निरंतरता का प्रदर्शन करते हुए इंडोनेशिया के जकार्ता बंदरगाह पर पहुंचा था।

Editor

Recent Posts

गृह मंत्रालय ने जनगणना अधिनियम, 1948 के अंतर्गत जनगणना (संशोधन) नियम, 2026 लागू किए

गृह मंत्रालय ने जनगणना अधिनियम, 1948 के अंतर्गत जनगणना (संशोधन) नियम, 2026 लागू किए हैं।…

12 घंटे ago

NHRC ने महाराष्ट्र के नासिक जिले में रासायनिक अपशिष्टों के रिसाव से बोरवेल का पानी दूषित होने की खबर पर स्वतः संज्ञान लिया

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग-एनएचआरसी ने महाराष्ट्र के नासिक जिले के अंबड औद्योगिक क्षेत्र के निकट दत्तानगर…

12 घंटे ago

भारत और मंगोलिया ने संयुक्त कार्य समूह की 14वीं बैठक में द्विपक्षीय रक्षा साझेदारी सुदृढ़ बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई

भारत और मंगोलिया के रक्षा मंत्रालयों के संयुक्त कार्य समूह की आज उलानबातार में आयोजित…

12 घंटे ago

प्रौद्योगिकी विकास बोर्ड ने अनुसंधान, विकास एवं नवाचार सहायता के लिए क्यूएनयू लैब्स के साथ 150 करोड़ रूपए का समझौता किया

भारत की क्वांटम प्रौद्योगिकी और सुरक्षित संचार क्षमताओं को सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण…

14 घंटे ago

भारतीय प्रेस परिषद ने विरोध और धरना-प्रदर्शनों की कवरेज करने वाले पत्रकारों के लिए दिशा-निर्देश जारी किए

भारतीय प्रेस परिषद ने विरोध और धरना-प्रदर्शनों की कवरेज करने वाले पत्रकारों के लिए दिशा-निर्देश…

14 घंटे ago