भारत

ICMR ने स्वास्थ्य अनुसंधान संस्थानों में सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए NTPC विद्युत व्यापार निगम के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

प्रधानमंत्री के स्वच्छ, हरित भविष्य और “आत्मनिर्भर भारत” के दृष्टिकोण को ध्यान में रखते हुए ऐतिहासिक समझौते के रूप में, स्वास्थ्य सेवा और अनुसंधान क्षेत्र में अक्षय ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) ने एनटीपीसी विद्युत व्यापार निगम (एनवीवीएन) के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए। इस साझेदारी का उद्देश्य देश भर में आईसीएमआर संस्थानों के लिए सौर ऊर्जा का उपयोग करना है, जो नवीकरणीय और सतत ऊर्जा की दिशा में भारत के प्रयासों का समर्थन करता है।

इस समझौते के तहत एनवीवीएन, 15 आईसीएमआर संस्थानों में 4,559 किलोवाट की संयुक्त क्षमता वाले रूफटॉप सोलर पैनल की आपूर्ति, स्थापना, परीक्षण, उन्हें काम में लेने और रखरखाव का काम करेगा। इस परियोजना में ग्रिड से जुड़ी सौर परियोजनाओं के लिए एक उर्जा खरीद समझौता (पीपीए) भी शामिल है। यह समझौता अगले 25 वर्षों तक एक निश्चित सौर शुल्क तय करता है जो आईसीएमआर के संचालन के लिए दीर्घकालिक लागत दक्षता और स्थिरता सुनिश्चित करता है।

सात संस्थान पहले से ही लागू परियोजनाओं के तहत सौर ऊर्जा से लाभान्वित हो रहे हैं और अब एनवीवीएन के साथ समझौता ज्ञापन से अतिरिक्त संस्थानो में भी सौर उर्जाकरण के प्रयास किए जाएंगे, जिससे आईसीएमआर के कार्बन उत्सर्जन और ऊर्जा व्यय में काफी कमी आएगी।

यह साझेदारी, भारत के राष्ट्रीय नवीकरणीय ऊर्जा लक्ष्यों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाती है, स्वास्थ्य सेवा अनुसंधान में सतत बढ़ावा देती है और साथ ही आईसीएमआर को जैव चिकित्सा क्षेत्र के लिए हरित ऊर्जा उपयोग में अग्रणी बनाती है।

Editor

Recent Posts

सुप्रीम कोर्ट ने कहा, निर्वाचन आयोग के फॉर्म-6 में किसी बदलाव को मंजूरी नहीं

सुप्रीम कोर्ट ने साफ किया है कि निर्वाचन आयोग के फॉर्म-6 में किसी भी बदलाव…

12 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी और स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गी पाह्मलां के बीच नई दिल्ली में द्विपक्षीय बातचीत हुई, , पांच समझौतों पर हुए हस्ताक्षर

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गी पाह्मलां के बीच आज नई दिल्ली में…

12 घंटे ago

भारत में जन्मे चीते ने कूनो नेशनल पार्क में 5 स्वस्थ शावकों को जन्म दिया; देश में चीतों की आबादी 60 तक पहुंची

प्रोजेक्ट चीता के लिए एक और ऐतिहासिक मील का पत्थर पार करते हुए, 32 महीने…

12 घंटे ago

केंद्रीय मंत्री सरबानंद सोनोवाल ने बोगीबील से ढाका के लिए 540 टन एपीसीएल मेथनॉल की खेप को रवाना किया

केंद्रीय पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री सरबानंद सोनोवाल ने आज डिब्रूगढ़ के बोगीबील टर्मिनल…

12 घंटे ago

फ्लाईदुबई फ्लाइट के ओमानी सह-पायलट ने विमान अपहरण की साजिश नाकाम होने के बाद उसे सऊदी अरब के रेगिस्‍तान में गिराने की कोशिश की थी

इटली के अखबार कोरिएरे देल्‍ला सेरा की रिपोर्ट के अनुसार, फ्लाईदुबई विमान के ओमानी सह-पायलट…

22 घंटे ago

उत्तर प्रदेश में गोमती नदी का जलस्तर बढ़ने के बीच लखनऊ जिला प्रशासन ने राहत और बचाव कार्य तेज किया

उत्तर प्रदेश में गोमती नदी का जलस्तर बढ़ने के बीच लखनऊ जिला प्रशासन ने राहत…

22 घंटे ago