पाकिस्तान के कब्ज़े वाले जम्मू-कश्मीर में अशांति बढ़ती जा रही है। पिछले चार दिनों में, पाकिस्तानी सेना की हिंसक कार्रवाई में 50 से ज़्यादा लोग मारे गए हैं और सैकड़ों घायल हुए हैं।
सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में, जॉइंट अवामी एक्शन कमेटी के सदस्य सरदार उमर नज़ीर कश्मीरी ने आरोप लगाया कि इन मौतों के लिए सुरक्षा बल ज़िम्मेदार हैं। एक और बयान में, जॉइंट अवामी एक्शन कमेटी ने कहा कि मुज़फ़्फ़राबाद इलाके में देर रात तक विरोध प्रदर्शन जारी रहे। लोग अपने बुनियादी अधिकारों की सुरक्षा और स्थानीय अधिकारियों द्वारा किए गए वादों को पूरा करने की मांग को लेकर सड़कों पर डटे रहे।
इस बीच, अमरीका स्थित मानवाधिकार संगठन ‘ह्यूमन राइट्स फ़ाउंडेशन’ ने निहत्थे प्रदर्शनकारियों के ख़िलाफ़ पाकिस्तानी सुरक्षा बलों द्वारा बल प्रयोग की निंदा की है। संगठन ने पाकिस्तानी अधिकारियों से कार्रवाई रोकने, मोबाइल संचार सेवाएँ बहाल करने और बल के किसी भी ग़ैर-कानूनी इस्तेमाल के लिए जवाबदेही तय करने की मांग की है।
इस्राइल के प्रधानमंत्री बेन्यामिन नेतन्याहू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से टेलीफोन पर आज पश्चिम एशिया…
केंद्रीय रसायन और उर्वरक तथा स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री जे. पी. नड्डा ने आज…
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज छत्तीसगढ़ के रायपुर में नुआखाई महोत्सव के अवसर पर आयोजित ‘सेवा…
भारत ने सऊदी अरब में नागरिक और ऊर्जा संबंधी बुनियादी ढांचों पर लगातार हो रहे…
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज छत्तीसगढ़ के रायपुर स्थित लोक भवन में पूज्य माता साहिब…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज नई दिल्ली में पोलैंड के प्रधानमंत्री डॉनल्ड टस्क के साथ…