भारत

निवेशकों के प्रति जागरूकता बढ़ाने की पहलों के लिए IEPFA ​​ने प्रसार भारती के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

कॉरपोरेट मामलों के मंत्रालय के अधीन निवेशक शिक्षा और संरक्षण कोष प्राधिकरण (आईईपीएफए) ने सार्वजनिक सेवा प्रसारक प्रसार भारती के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं, जिसका उद्देश्य राष्ट्रीय और क्षेत्रीय चैनलों पर दूरदर्शन के माध्यम से सूचनात्मक स्क्रॉल संदेशों के प्रसार द्वारा राष्ट्रव्यापी निवेशक जागरूकता पहलों को मजबूत करना है।

समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर समारोह की अध्यक्षता कर रहीं आईईपीएफए ​​की सीईओ और कॉरपोरेट मामलों के मंत्रालय की संयुक्त सचिव अनीता शाह अकेल्ला ने की, जिन्होंने निवेशकों की जागरूकता को मजबूत करने और देशभर के नागरिकों के बीच वित्तीय साक्षरता को बढ़ावा देने में सहयोगी सार्वजनिक संपर्क पहलों के महत्व पर जोर दिया।

उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि दूरदर्शन जैसे विश्वसनीय सार्वजनिक प्रसारण प्लेटफार्मों का लाभ उठाने से निवेशक संरक्षण, बिना दावे का लाभांश और शेयरों तथा सुरक्षित निवेश प्रथाओं से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दूरस्थ और कम सुविधा प्राप्त क्षेत्रों के व्यक्तियों सहित व्यापक दर्शकों तक पहुंच सकेगी।

इस समझौता ज्ञापन पर औपचारिक रूप से लेफ्टिनेंट कर्नल आदित्य सिन्हा, महाप्रबंधक, आईईपीएफए ​​और संजय प्रसाद, उप महानिदेशक, प्रसार भारती (बिक्री) द्वारा हस्ताक्षर किए गए, जो रणनीतिक सहयोग के माध्यम से राष्ट्रव्यापी निवेशक जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

इस रणनीतिक सहयोग का उद्देश्य प्रसार भारती की व्यापक पहुंच का लाभ उठाकर निवेशकों को जागरूक करना, बिना दावे का लाभांश और निवेशक शिक्षा एवं संरक्षण कोष प्राधिकरण (आईईपीएफए) को हस्तांतरित शेयरों की वापसी की प्रक्रिया से संबंधित महत्वपूर्ण संदेश पहुंचाना है। ये संदेश दूरदर्शन चैनलों पर प्रसारित किए जाएंगे, जिससे दूरस्थ और कम सुविधा प्राप्त क्षेत्रों सहित व्यापक पहुंच सुनिश्चित होगी।

इस पहल के माध्यम से आईईपीएफए ​​निवेशकों को समय पर और सटीक जानकारी प्रदान करके उन्हें सशक्त बनाना चाहता है, ताकि वे खोजने की सुविधाओं का उपयोग कर सकें और फॉर्म आईईपीएफ-5 के माध्यम से दावे दाखिल कर सकें। यह अभियान धोखाधड़ी की रोकथाम और सुरक्षित निवेश प्रथाओं के महत्व के बारे में जागरूकता फैलाने पर भी ध्यान केंद्रित करेगा।

यह समझौता ज्ञापन प्रमुख सार्वजनिक संस्थानों के साथ सहयोगात्मक प्रयासों के माध्यम से एक जागरूक निवेशक समुदाय के निर्माण और वित्तीय समावेशन को बढ़ावा देने के लिए आईईपीएफए ​​की निरंतर प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है।

Editor

Recent Posts

प्रधानमंत्री मोदी कल नई दिल्ली के भारत मंडपम में इमर्जिंग साइंस, टेक्नोलॉजी एंड इनोवेशन कॉन्क्लेव 2026 का उद्घाटन करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 27 अक्टूबर 2026 को शाम 5:30 बजे नई दिल्ली के भारत मंडपम…

9 मिनट ago

पश्चिम एशिया तनाव के बीच केंद्र ने निर्यातकों को दी बड़ी राहत, रिलीफ योजना मार्च 2027 तक बढ़ाई

केन्‍द्र सरकार ने पश्‍चिम एशिया में भू-राजनीतिक परिस्थितियों के बिगड़ने के मद्देनज़र रेजिलिएंस एंड लॉजिस्टिक्सि…

2 घंटे ago

रक्षा अधिग्रहण परिषद ने रक्षा बलों के लिए 2.12 लाख करोड़ रुपये के पूंजी अधिग्रहण प्रस्तावों को मंजूरी दी

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में रक्षा अधिग्रहण परिषद (डीएसी) ने 26 अक्टूबर, 2026…

2 घंटे ago

आईएनएस त्रिशूल इटली के सिविटावेकिया शहर पहुंचा

भारतीय नौसेना का जहाज त्रिशूल भूमध्य सागर में अपनी चल रही परिचालन कार्यक्रम के दौरान…

2 घंटे ago

रेल मंत्री एवं पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री ने जयपुर (खातीपुरा) – टाटानगर – सांतरागाछी एक्सप्रेस ट्रेन का हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

जयपुर (खातीपुरा) - टाटानगर - सांतरागाछी एक्सप्रेस ट्रेन का आज शुभारंभ किया गया। इस अवसर…

2 घंटे ago

TDB-DST ने मनस्तु स्पेस के साथ 116 करोड़ रुपए के आरडीआई समर्थन के लिए समझौते पर हस्ताक्षर किए

सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग (डीएसटी) के प्रौद्योगिकी विकास बोर्ड (टीडीबी) ने अनुसंधान विकास…

2 घंटे ago