भारत

केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज नई दिल्ली में मुलाकात की

केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज नई दिल्ली में मुलाकात की।मुलाकात के दौरान शिवराज सिंह चौहान ने भगवंत मान के साथ पंजाब के कृषि एवं किसान कल्याण से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। इस उच्चस्तरीय चर्चा में धान की मिलिंग में आ रही समस्याओं, फसलों के विविधीकरण को बढ़ावा देने, जल संसाधनों के संरक्षण तथा तिलहन, दलहन, कॉटन और बागवानी मिशनों के जरिए कृषि के सतत विकास जैसे विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा हुई।

बैठक के बाद मीडिया को संबोधित करते हुए शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि पंजाब ने देश की खाद्य सुरक्षा को मजबूत करने में ऐतिहासिक भूमिका निभाई है और आज भी वह भारत का अन्न भंडार बना हुआ है। उन्होंने पंजाब के किसानों के राष्ट्रीय खाद्यान्न उत्पादन में योगदान की सराहना करते हुए आश्वासन दिया कि केंद्र सरकार कृषि से संबंधित सभी मिशनों में राज्य को पूरा सहयोग प्रदान करेगी।

केंद्रीय मंत्री ने आश्वासन दिया कि केंद्र सरकार कृषि और जल संरक्षण से संबंधित सभी पहलों में पंजाब को हर संभव सहयोग देगी। उन्होंने कहा कि भारत सरकार की कपास, दलहन, तिलहन और बागवानी मिशनों और अन्य योजनाओं का लाभ पंजाब की कृषि क्षेत्र को मजबूत करने और किसानों के कल्याण के लिए किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार और पंजाब सरकार मिलकर राज्य में फसल विविधीकरण को बढ़ावा देने, जल संसाधनों के संरक्षण तथा कृषि के सतत विकास के लिए कार्य करेंगी। पंजाब की उपजाऊ भूमि में अपार कृषि क्षमता है, लेकिन साथ ही जल संरक्षण और टिकाऊ खेती पद्धतियों पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है।

शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि हम पंजाब के साथ मिलकर कार्य करेंगे ताकि किसानों को फसल विविधीकरण में नुकसान न हो, जल संसाधनों की रक्षा हो, मिट्टी का स्वास्थ्य बेहतर बने और कृषि जलवायु परिवर्तन के प्रभावों के प्रति अधिक सक्षम बने। इसके साथ ही शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि देश में उर्वरकों की कमी नहीं है लेकिन मृदा का संतुलन बनाए रखने के लिए उर्वरकों के संतुलित उपयोग जरुरी है।

भगवंत मान ने कहा कि पंजाब वर्तमान सीजन के लिए निर्धारित गेहूं खरीद लक्ष्य को सफलतापूर्वक पूरा करेगा। उन्होंने कहा, पंजाब 125 लाख मीट्रिक टन गेहूं खरीद लक्ष्य को पूरा करेगा और खाद्यान्न उत्पादन में देश का नेतृत्व जारी रखेगा।

पंजाब द्वारा अतिरिक्त वित्तीय सहायता की मांग से जुड़े प्रश्नों के उत्तर में मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार विभिन्न कृषि, सिंचाई और किसान कल्याण मिशनों के माध्यम से राज्य को सहयोग देती रहेगी। शिवराज सिंह चौहान ने पंजाब सरकार द्वारा केन्द्रीय सीड कमेटी में पंजाब के सदस्य को रखने के प्रस्ताव पर भी विचार करने के लिए आश्वासन दिया।

Editor

Recent Posts

सर्बानंद सोनोवाल ने पारादीप पत्तन पर ₹427.80 करोड़ की परियोजनाओं का उद्घाटन किया

केंद्रीय पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री (एमओपीएसडब्लू) सर्बानंद सोनोवाल ने ओडिशा के पारादीप स्थित…

1 दिन ago

सरकार ने वैश्विक प्रतिस्पर्धात्मकता बढ़ाने और घरेलू स्तर पर मूल्य संवर्धन को बढ़ावा देने के लिए 62,500 करोड़ रुपये की मोबाइल फोन विनिर्माण योजना की घोषणा की

इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (एमईआईटीवाई) ने 62,500 करोड़ रुपये के बजट के साथ मोबाइल…

1 दिन ago

ब्रिक्स पर्यटन मंत्रियों ने जयपुर घोषणापत्र को पारित किया

भारत की अध्यक्षता में ब्रिक्स पर्यटन मंत्रियों की बैठक आज जयपुर में संपन्न हुई। इस…

1 दिन ago

CCI ने प्रतिस्पर्धा-विरोधी आचरण में लिप्त होने के लिए एग्रो इनपुट डीलर्स एसोसिएशन और एग्रो इनपुट वेलफेयर एसोसिएशन पर मौद्रिक और गैर-मौद्रिक प्रतिबंध लगाए

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई/आयोग) ने कार्टेलाइजेशन (गुटबंदी) के प्रतिस्पर्धा-विरोधी आचरण में लिप्त होने के लिए…

2 दिन ago