दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को कहा कि यदि लोग 25 मई को आम आदमी पार्टी (आप) को चुनते हैं, तो उन्हें दोबारा जेल नहीं जाना पड़ेगा। केजरीवाल ने यहां एक रोड शो के दौरान कहा, ‘‘मुझे 20 दिन बाद वापस जेल जाना है। यदि आप झाड़ू (‘आप’ का चुनाव चिह्न) को चुनते हैं, तो मुझे वापस जेल नहीं जाना पड़ेगा।’’
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ केजरीवाल ने पार्टी के नई दिल्ली लोकसभा सीट से उम्मीदवार सोमनाथ भारती के समर्थन में मोती नगर में एक रोड शो किया। उन्होंने पश्चिमी दिल्ली से पार्टी के उम्मीदवार महाबल मिश्रा के समर्थन में भी मान के साथ उत्तम नगर में भी एक रोड शो किया। ‘आप’ के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल एक जून तक अंतरिम जमानत पर हैं। उन्हें दो जून को आत्मसमर्पण करना है।
भारतीय सेना की टुकड़ी भारत-उज़्बेकिस्तान संयुक्त सैन्य अभ्यास 'दुस्तलिक' के 7 वें संस्करण के लिए…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज आशा भोसले जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया…
प्रख्यात गायिका और पद्म विभूषण से सम्मानित आशा भोसले का आज मुंबई में 92 वर्ष…
इस वर्ष अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई से 28 अगस्त को रक्षा बंधन तक चलेगी। जम्मू-कश्मीर…
विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर, दो दिन की संयुक्त अरब अमीरात यात्रा पर हैं। इस…
सरकार ने डीजल पर निर्यात शुल्क साढ़े 21 रुपये प्रति लीटर से बढ़ाकर साढ़े 55…