अंतर्राष्ट्रीय

इस्राएल की वायु सेना ने अमरीका के साथ संयुक्त अभियान में ईरान के 24 प्रांतों पर बारह सौ से अधिक मिसाइलें गिराईं

पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष में जान-माल को भी नुकसान पहुंचा है। इस्राएल की वायु सेना ने कहा कि उसने अमरीका के साथ संयुक्त अभियान में ईरान के 24 प्रांतों पर बारह सौ से अधिक मिसाइलें गिराईं है।

ईरान ने बहरीन, इराक, जॉर्डन, कुवैत, ओमान, कतर, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात सहित नौं देशों पर हमले किए हैं। इस्लामिक संगठन– रेड क्रिसेंट के अनुसार, अमरीका–इस्राएल के संयुक्त हमलों में ईरान के लगभग पांच सौ 55 लोग मारे गए हैं। वहीं अब तक का सबसे घातक हमला मीनाब के एक बालिका प्राथमिक विद्यालय पर हुआ है। इसमें लगभग 180 बच्चों की जान चली गई।

ईरानी सरकारी मीडिया ने बताया कि ईरान के सर्वोच्च नेता अली खामेनेई की पत्नी की भी हवाई हमले में लगी चोटों के कारण मौत हो गई है। ईरान के एक बैलिस्टिक मिसाइल हमले में इस्राएल के नौ लोग मारे गए और 20 से अधिक घायल हुए हैं।

वहीं, कुवैत में हुए ईरानी हमलों में चार अमरीकी सैनिक भी मारे गए और पांच गंभीर रूप से घायल हो गए। कुवैत ने कुवैत अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर ड्रोन हमले में एक व्यक्ति की मौत और 32 लोगों के घायल होने की सूचना दी है।

लेबनान में, स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, हिज्बुल्ला के हमलों के बाद इस्राएल की जवाबी कार्रवाई में कम से कम 52 लोग मारे गए और 154 घायल हो गए। सरकार ने हिज्बुल्ला की सैन्य गतिविधियों पर प्रतिबंध लगा दिया है।

Editor

Recent Posts

संयुक्त राष्ट्र ने भारत में ग्रीन एनर्जी कॉरिडोर के तीसरे चरण-जीईसी-3 को मंजूरी मिलने का स्वागत किया

संयुक्त राष्ट्र ने भारत में ग्रीन एनर्जी कॉरिडोर के तीसरे चरण-जीईसी-3 को मंजूरी मिलने का…

22 घंटे ago

भारत ने व्यापार बाधाओं, डंपिंग और अनुचित मूल्य निर्धारण के समाधान के लिए WTO के अनुरूप उपायों की मांग की

अमरीका के मिलवॉकी में जी-20 व्यापार मंत्रियों की बैठक के समापन पर भारत ने वैश्विक…

22 घंटे ago

भारतीय नौसेना का पोत ‘त्रिशूल’ स्पेन के वालेंसिया पहुँचा

भारतीय नौसेना का अग्रिम पंक्ति का निर्देशित प्रक्षेपास्त्र स्टील्थ युद्धपोत 'त्रिशूल' भूमध्य सागर, अटलांटिक और…

1 दिन ago

पश्चिम बंगाल में ‘बाघ पुनर्वास कार्यक्रम’ के तहत बुक्सा बाघ अभ्यारण्य में पहली बाघिन को छोड़ा गया

भारत में बाघ संरक्षण की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए, आज केंद्रीय पर्यावरण,…

1 दिन ago

सीबीएन राजस्थान यूनिट ने थाईलैंड से आए अंतरराष्ट्रीय पार्सल में छिपाए गए 1.080 किग्रा हाइड्रोपोनिक गांजे की तस्करी पकड़ी

मादक पदार्थों और मनोसक्रियक पदार्थों की अवैध तस्करी और तस्करों पर रोक लगाने के अपने…

1 दिन ago