भारत

‘भारतीय फीचर फिल्म श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ नवोदित निर्देशक’ के लिए IFFI 2024 ने आधिकारिक चयन की घोषणा की

देश में युवा प्रतिभाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से, भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (आईएफएफआई) का 55वां आयोजन आपके लिए एक नई पुरस्कार श्रेणी लेकर आया है। यह नई श्रेणी ‘भारतीय फीचर फिल्म के सर्वश्रेष्ठ नवोदित निर्देशक’ की है, जिसमें पांच उत्कृष्ट नवोदित फिल्में दिखाई जाएंगी जो पूरे भारत से नए दृष्टिकोण, विविध वर्णन शैली और अभिनव सिनेमाई शैलियों को उजागर करती हैं। आईएफएफआई का आयोजन 20 से 28 नवंबर, 2024 तक होगा और इसने भारतीय फीचर फिल्म श्रेणी के सर्वश्रेष्ठ नवोदित निर्देशक के लिए अपने आधिकारिक चयन की घोषणा की है।

भारतीय फीचर फिल्म श्रेणी के सर्वश्रेष्ठ नवोदित निर्देशक: आधिकारिक चयन

क्रम संख्याफ़िल्म का मूल शीर्षकनिर्देशकभाषा
1बूंगलक्ष्मीप्रिया देवीमणिपुरी
2घरात गणपतिनवज्योत बांदीवाडेकरमराठी
3मिक्का बन्नाडा हक्की (एक अलग पंख वाला पक्षी)मनोहर केकन्नड
4रजाकार (हैदराबाद का मूक नरसंहार)यता सत्यनारायणतेलुगू
5थानुप्प (द कोल्ड)रागेश नारायणनमलयालम

इनमें से प्रत्येक फिल्म भारत की सांस्कृतिक और भाषाई विविधता को उजागर करते हुए अद्वितीय वर्णनात्मक शैली और क्षेत्रीय दृष्टिकोण को पेश करती है।

यह पुरस्कार समापन समारोह में प्रदान किया जाएगा

गोवा में 55वें आईएफएफआई के दौरान एक जूरी इन चयनित फिल्मों का मूल्यांकन करेगी और 28 नवंबर, 2024 को समापन समारोह में भारतीय फीचर फिल्म श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ नवोदित निर्देशक की घोषणा की जाएगी।

भारत के फिल्म और कला क्षेत्रों के प्रतिष्ठित पेशेवरों से मिलकर बनी प्रिव्यू कमेटी ने 117 योग्य प्रविष्टियों में से इन पांच फिल्मों का चयन किया है।

उभरती भारतीय प्रतिभाओं को उजागर करना

इस वर्ष, आईएफएफआई फिल्म उद्योग में नए दृष्टिकोण को बढ़ावा देने और पारंपरिक कहानी कहने की सीमाओं से आगे जाकर रचनात्मकता को प्रोत्साहित करने के लिए इस शैली की नवोदित भारतीय फिल्मों पर ध्यान केंद्रित कर रहा है। इन नवोदित फिल्मों को सम्मानित कर, आईएफएफआई का उद्देश्य भारतीय सिनेमा को वैश्विक स्तर तक बढ़ावा देना और उभरते फिल्म निर्माताओं को राष्ट्रीय तथा अंतर्राष्ट्रीय दर्शकों के व्यापक समूह तक एक मंच प्रदान करना है।

प्रतिस्पर्धी फीचर फिल्म श्रेणी में अंतर्राष्ट्रीय फेडरेशन ऑफ फिल्म प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन (एफआईएपीएफ) ने विश्व में 14 फिल्म समारोहों को मान्यता दी है। आईएफएफआई इनमें शामिल है, जो भारतीय फिल्म निर्माताओं को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए एक महत्वपूर्ण मंच है।

Editor

Recent Posts

भारत 11 से 13 सितंबर तक नई दिल्ली में 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेगा

भारत इस शनिवार से नई दिल्ली के भारत मंडपम में 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की…

50 मिनट ago

भारत और फ्रांस की कंपनियों ने अंतरिक्ष क्षेत्र में सहयोग के लिए तीन नए समझौतों पर हस्ताक्षर किए

भारत और फ्रांस अंतरिक्ष क्षेत्र में सहयोग बढ़ा रहे हैं। दोनों देशों की कंपनियों ने…

53 मिनट ago

बीईई ने भारत को एलपीजी से विद्युतीकरण की प्रक्रिया को गति देने के लिए वाणिज्यिक इलेक्ट्रिक कुकिंग समाधानों का प्रदर्शन किया

भारत सरकार के विद्युत मंत्रालय के ऊर्जा दक्षता ब्यूरो (बीईई) ने नई दिल्ली में “भारत…

57 मिनट ago

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पेरिस में अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष शिखर सम्मेलन को संबोधित किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंस द्वारा फ्रांस के पेरिस में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष…

1 घंटा ago

जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज़ ने आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से फोन पर बातचीत की

जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज़ ने आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से फोन पर बातचीत की।…

1 घंटा ago

सरकार ने उपभोक्ता संरक्षण को मजबूत करने और पारदर्शिता को बढ़ावा देने के लिए ई-कॉमर्स नियमावली में संशोधन किया

भारत सरकार के उपभोक्ता मामले विभाग ने उपभोक्ता संरक्षण (ई-कॉमर्स) (संशोधन) नियमावली, 2026 के माध्यम…

1 घंटा ago