बिज़नेस

महारत्न पीएसयू NTPC और ONGC संयुक्त उद्यम कंपनी बनाएगी

महारत्न पीएसयू एनटीपीसी और ओएनजीसी ने नवीकरणीय और नवीन ऊर्जा क्षेत्र में अपनी रुचि को और बढ़ावा देने के लिए अपनी हरित ऊर्जा सहायक कंपनियों, एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड और ओएनजीसी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड के माध्यम से एक संयुक्त उद्यम कंपनी (जेवीसी) बनाने के लिए सहयोग किया है।

भारत ऊर्जा सप्ताह-2024 के दौरान 7 फरवरी, 2024 को संयुक्त उद्यम समझौते पर हस्ताक्षर करने और निवेश और लोक परिसंपत्ति प्रबंधन विभाग (डीआईपीएएम) और नीति आयोग से आवश्यक वैधानिक अनुमोदन प्राप्त करने के बाद, एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (एनजीईएल) ने ओएनजीसी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (ओजीएल) के साथ 50:50 संयुक्त उद्यम कंपनी के निगमन के लिए कॉर्पोरेट मामलों के मंत्रालय को एक आवेदन प्रस्तुत किया है।

यह संयुक्त उद्यम कंपनी सौर, पवन (ऑनशोर/ऑफशोर), ऊर्जा भंडारण (पंप/बैटरी), ग्रीन मॉलिक्यूल (ग्रीन हाइड्रोजन, ग्रीन अमोनिया, सस्टेनेबल एविएशन फ्यूल (एसएएफ), ग्रीन मेथनॉल), ई-मोबिलिटी, कार्बन क्रेडिट, ग्रीन क्रेडिट आदि सहित विभिन्न अक्षय ऊर्जा (आरई) और नई ऊर्जा अवसरों में उद्यम करेगी।

संयुक्त उद्यम कंपनी अक्षय ऊर्जा परिसंपत्तियों के अधिग्रहण के अवसरों की भी तलाश करेगी और तमिलनाडु और गुजरात में आगामी अपतटीय पवन निविदाओं में भागीदारी पर भी विचार करेगी।

एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड और ओएनजीसी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड के बीच रणनीतिक साझेदारी सतत ऊर्जा पहलों को आगे बढ़ाने की दिशा में एक ठोस प्रयास का प्रतीक है, जो हरित पर्यावरण तंत्र के भविष्य के लिए राष्ट्र के महत्वाकांक्षी लक्ष्यों के साथ जुड़ती है। अपने-अपने क्षेत्र की विशेषज्ञता और संसाधनों को ध्यान में रखते हुए, दोनों संस्थाएं भारत के अक्षय ऊर्जा परिदृश्य में महत्वपूर्ण योगदान देने, नवाचार को बढ़ावा देने और पर्यावरण संरक्षण के लिए तैयार है।

Editor

Recent Posts

भारत 11 से 13 सितंबर तक नई दिल्ली में 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेगा

भारत इस शनिवार से नई दिल्ली के भारत मंडपम में 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की…

37 मिनट ago

भारत और फ्रांस की कंपनियों ने अंतरिक्ष क्षेत्र में सहयोग के लिए तीन नए समझौतों पर हस्ताक्षर किए

भारत और फ्रांस अंतरिक्ष क्षेत्र में सहयोग बढ़ा रहे हैं। दोनों देशों की कंपनियों ने…

40 मिनट ago

बीईई ने भारत को एलपीजी से विद्युतीकरण की प्रक्रिया को गति देने के लिए वाणिज्यिक इलेक्ट्रिक कुकिंग समाधानों का प्रदर्शन किया

भारत सरकार के विद्युत मंत्रालय के ऊर्जा दक्षता ब्यूरो (बीईई) ने नई दिल्ली में “भारत…

43 मिनट ago

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पेरिस में अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष शिखर सम्मेलन को संबोधित किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंस द्वारा फ्रांस के पेरिस में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष…

51 मिनट ago

जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज़ ने आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से फोन पर बातचीत की

जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज़ ने आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से फोन पर बातचीत की।…

55 मिनट ago

सरकार ने उपभोक्ता संरक्षण को मजबूत करने और पारदर्शिता को बढ़ावा देने के लिए ई-कॉमर्स नियमावली में संशोधन किया

भारत सरकार के उपभोक्ता मामले विभाग ने उपभोक्ता संरक्षण (ई-कॉमर्स) (संशोधन) नियमावली, 2026 के माध्यम…

58 मिनट ago