भारत

भारतीय विदेश व्‍यापार संस्‍थान (IIFT) ने टाइम्स बी-स्कूल रैंकिंग 2026 में पहला स्थान प्राप्त किया

भारतीय विदेश व्‍यापार संस्‍थान (आईआईएफटी) ने टाइम्स बी-स्कूल रैंकिंग 2026 में पहला स्थान प्राप्त किया है। यह अंतरराष्ट्रीय व्यापार और वैश्विक व्यवसाय पर विशेष ध्यान देने वाले प्रबंधन शिक्षा के क्षेत्र में एक प्रमुख संस्थान के रूप में इसकी स्थिति को और मजबूत करता है। आईआईएफटी भारत सरकार के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के अधीन एक स्वायत्त संस्थान है। इसके परिसर दिल्ली, कोलकाता, काकीनाडा और गिफ्ट सिटी में स्थित है।

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शीर्ष स्थान प्राप्त करने पर संस्थान को बधाई देते हुए इस उपलब्धि को छात्रों को कौशल, दूरदर्शिता और महत्वपूर्ण क्षमताओं से सशक्त बनाने में आईआईएफटी के निरंतर प्रयासों का प्रमाण बताया। उन्होंने कहा कि संस्थान भविष्य के नेता बनाने और वैश्विक व्यापार परिदृश्य में भारत की उपस्थिति को और मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

वाणिज्य सचिव और आईआईएफटी के कुलाधिपति राजेश अग्रवाल ने इस उपलब्धि पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि संस्थान की प्रगति इसकी मजबूत शैक्षणिक नींव, बढ़ते वैश्विक दृष्टिकोण और उत्कृष्टता के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है। उन्होंने कहा कि आईआईएफटी अंतरराष्ट्रीय व्यापार में वैश्विक महाशक्ति के रूप में उभरने की भारत की आकांक्षा का समर्थन करता है और राष्ट्रीय व्यापार, आर्थिक और रणनीतिक प्राथमिकताओं के अनुरूप वैश्विक स्तर पर सक्षम प्रबंधन पेशेवरों को तैयार करके विकसित भारत की परिकल्पना में योगदान देता है।

आईआईएफटी के कुलपति प्रोफेसर राकेश मोहन जोशी ने पीयूष गोयल और राजेश अग्रवाल को उनके दूरदर्शी दृष्टिकोण और अटूट समर्थन के लिए धन्यवाद दिया और अंतरराष्ट्रीय व्यापार के क्षेत्र में प्रबंधन शिक्षा में उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। उन्होंने शैक्षणिक दृढ़ता, नीतिगत प्रासंगिकता, उद्योग के साथ जुड़ाव और अंतरराष्ट्रीय पहुंच को बढ़ाकर, शिक्षण, अनुसंधान और संचालन में वर्तमान समय की वास्तविकताओं को एकीकृत करके इसे विश्व स्तरीय संस्थान बनाने का लक्ष्य रखा है।

1963 में स्थापित, भारतीय विदेश व्यापार संस्थान (आईआईएफटी) भारत सरकार के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के अधीन एक डीम्ड विश्वविद्यालय है। आईआईएफटी अंतर्राष्ट्रीय व्यापार और व्यवसाय के क्षेत्र में एक प्रमुख संस्थान के रूप में उत्कृष्ट एमबीए कार्यक्रम, कार्यकारी शिक्षा और डॉक्टरेट अनुसंधान प्रदान करता है। यह वैश्विक वाणिज्य और व्यापार नीति में भारत के विकास में योगदान देता है। इस संस्थान के परिसर दिल्ली, कोलकाता, काकीनाडा और गिफ्ट सिटी में स्थित हैं और दुबई में अपना पहला परिसर शुरू करने की प्रक्रिया में है।

Editor

Recent Posts

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज नई दिल्ली में स्वच्छ सर्वेक्षण पुरस्कार 2025-26 प्रदान किए

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज नई दिल्ली में स्वच्छ सर्वेक्षण पुरस्कार 2025-26 प्रदान किए। इस…

3 घंटे ago

भारतीय नौसेना के पोत त्रिशूल ने मिस्र के सफागा बंदरगाह पर अपना प्रवास सफलतापूर्वक पूरा किया

भारतीय नौसेना के पोत (आईएनएस) त्रिशूल ने अपनी जारी परिचालन तैनाती के तहत 9 नवंबर,…

3 घंटे ago

8वां भारत-म्यांमार नौसैनिक अभ्यास (इमनेक्स-26) विशाखापत्तनम में शुरू हुआ

8वां भारत-म्यांमार नौसैनिक अभ्यास (इमनेक्स-26) 10 से 14 नवंबर 2026 तक विशाखापत्तनम में आयोजित किया…

3 घंटे ago

मूडीज़ रेटिंग्स ने भारत की जीडीपी ग्रोथ का अनुमान बढ़ाकर 7 प्रतिशत किया

मूडीज़ रेटिंग्स ने चालू वित्त वर्ष के लिए भारत की आर्थिक विकास दर यानी जीडीपी…

3 घंटे ago

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 13-14 नवंबर को कर्नाटक और गुजरात का दौरा करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 13-14 नवंबर को कर्नाटक और गुजरात का दौरा करेंगे। वे 13 नवंबर…

3 घंटे ago

दूरसंचार विभाग (DoT) ने भारत के दूर-दराज़ और बिना कनेक्टिविटी वाले गांवों में 4-जी सुविधा पहुँचाने के प्रयास तेज़ किए

दूरसंचार विभाग (डीओटी) देश के ग्रामीण, दूर-दराज और कम सुविधा वाले इलाकों में डिजिटल अंतर…

3 घंटे ago