भारत

मौसम विभाग ने राजस्थान, पंजाब और उत्तर प्रदेश में आज से गर्मी और बढने की संभावना व्‍यक्‍त की

राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में आज से गर्मी का नया दौर शुरू होने की संभावना है। मौसम विभाग ने कहा है कि भारत के पूर्वी और उत्तर-पूर्वी क्षेत्र में आज गर्म और आर्द्र मौसम रहने की संभावना है। विभाग ने कहा कि अगले चार दिनों के दौरान उत्तर पश्चिम और पूर्वी भारत के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान लगभग 3 से 4 डिग्री सेल्सियस बढ़ जाएगा।

मौसम विभाग ने अगले दो दिनों में गुजरात, कोंकण, सौराष्ट्र और कच्छ में भीषण गर्मी का भी अनुमान व्यक्त किया है। 18 और 19 मई को दिल्ली, झारखंड, गांगेय पश्चिम बंगाल और ओडिशा में भी इसी तरह की संभावना है।

दूसरी ओर, मौसम विभाग ने कहा है कि दक्षिण-पश्चिम मानसून के रविवार के आसपास दक्षिण अंडमान सागर, दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी के कुछ हिस्सों और निकोबार द्वीप समूह में आगे बढ़ने की संभावना है। रविवार तक तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल और कर्नाटक में अलग-अलग स्थानों पर तेज वर्षा जारी रहने की संभावना है।

इस बीच, दिल्ली में दिन के समय तेज हवाओं के साथ-साथ लू चलने की भी संभावना है। राजधानी में अधिकतम तापमान 42 और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

Editor

Recent Posts

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने फिलीपींस में आसियान मंत्री स्‍तरीय सम्‍मेलन की सह-अध्यक्षता की

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने कहा है कि उथल-पुथल और व्‍यवधानों के इस दौर…

5 घंटे ago

भारतीय नौसेना ने पनडुब्बी रोधी स्वदेशी युद्धपोत ‘आईएनएस मालवन’ को अपने बेड़े में शामिल किया

भारतीय नौसेना ने आज कर्नाटक के कारवार आईएनएस कादंबा नौसेना बेस पर माहे श्रेणी के…

5 घंटे ago

जेनेवा में WTO व्यापार नीति समीक्षा में भारत ने नियमों पर आधारित बहुपक्षीय व्यापार प्रणाली के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई

विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) में भारत की 8वीं व्यापार नीति समीक्षा (टीपीआर) जिनेवा में शुरू…

9 घंटे ago

अमरीका के राष्ट्रपति ट्रंप ने अगस्त 2028 से जेनेरिक दवाओं के आयात पर भारी शुल्क लगाने की घोषणा की

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने अगस्त 2028 से जेनेरिक दवाओं के आयात पर भारी…

9 घंटे ago

मध्यप्रदेश विधानसभा में समान नागरिक संहिता-यूसीसी विधेयक पारित हुआ

मध्यप्रदेश विधानसभा ने समान नागरिक संहिता-यूसीसी विधेयक पारित कर दिया है। हमारे संवाददाता ने बताया…

9 घंटे ago

उत्तर प्रदेश मंत्रिमंडल ने होनहार छात्राओं को मुफ़्त स्कूटी देने की योजना मंजूर की

उत्तर प्रदेश सरकार ने होनहार छात्राओं को मुफ़्त स्कूटी देने का फ़ैसला किया है। उच्च…

9 घंटे ago