insamachar

आज की ताजा खबर

IMD forecast heavy rain at several places in the northwestern parts of the country today
भारत

मौसम विभाग ने देश के उत्तर-पश्चिमी हिस्सों में आज कई स्थानों पर तेज बारिश का अनुमान व्‍यक्‍त किया

मौसम विभाग ने उत्तर-पश्चिमी हिस्सों में आज कई स्थानों पर तेज बारिश का अनुमान व्‍यक्‍त किया। दिल्ली के लिए आज येलो अलर्ट जारी किया गया है और मध्यम से तेज बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में 12 अगस्त तक लगातार बारिश जारी रह सकती है। वहीं, ओडिशा, तटीय कर्नाटक, पूर्वी मध्य प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, केरलम, माहे, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और पूर्वोत्तर भारत के कुछ इलाकों में भी आज तेज बारिश की संभावना है।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *