insamachar

आज की ताजा खबर

Seven people killed in separate incidents involving storms, rain, and lightning strikes in Bihar.
भारत मौसम

मौसम विभाग ने शनिवार तक देश के उत्तर-पश्चिमी भाग में तेज बारिश का अनुमान व्‍यक्‍त किया

मौसम विभाग ने शनिवार तक देश के उत्तर-पश्चिमी भाग में तेज बारिश का अनुमान व्‍यक्‍त किया है। आज और कल तेज हवाओं के साथ गरज और ओलावृष्टि की संभावना है। अगले 5 से 7 दिन तक उत्तर-पूर्वी भारत और पश्चिम बंगाल के तराई वाले क्षेत्र में तेज बारिश होने की आशंका है, जबकि केरलम, कर्नाटक और तमिलनाडु में भी तेज बारिश हो सकती है।

दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश, जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, पंजाब, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में दिन के दौरान गरज के साथ आंधी और ओलावृष्टि की संभावना है। 13 तारीख तक देश के उत्तर-पश्चिमी हिस्सों में अधिकतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है। इस बीच, दिन के दौरान पश्चिमी राजस्थान में लू की स्थिति बनी रहेगी।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *