insamachar

आज की ताजा खबर

IMD forecast torrential rain in several areas by tomorrow.
भारत मौसम

मौसम विभाग ने कल तक कई हिस्सों में मूसलाधार बारिश का अनुमान व्‍यक्‍त किया

मौसम विभाग ने कल तक उत्तर पूर्वी भारत के कुछ हिस्सों और पश्चिम बंगाल के हिमालय की तराई वाले क्षेत्र में मूसलाधार बारिश का अनुमान व्‍यक्‍त किया है। राजस्थान, पूर्वी उत्तर प्रदेश, ओडिशा और पश्चिमी मध्य प्रदेश में आज गरज के साथ आंधी आने की संभावना है। दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में दिन भर बिजली चमकने और तेज हवाओं तथा गरज के साथ बारिश होने का अनुमान है। छत्तीसगढ़, झारखंड, कोंकण, गोवा, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, ओडिशा, राजस्थान, तमिलनाडु और पुदुचेरी में भी कल तक इसी तरह के मौसम की संभावना है।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *