भारत

मौसम विभाग ने देश के कई हिस्सों में आज मूसलाधार बारिश का अनुमान व्‍यक्‍त किया

मौसम विभाग ने असम और मेघालय में आज मूसलाधार बारिश का अनुमान व्‍यक्‍त किया है। विभाग के अनुसार कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, झारखंड, बिहार ,छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में अगले दो दिनों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के आसार है।

अगले दो दिनों में अरुणाचल प्रदेश, बिहार, केरल, माहे, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, ओडिशा, पश्चिम बंगाल के तराई क्षेत्र और सिक्किम के कुछ हिस्सों में भारी बारिश की संभावना है। वहीं दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, महाराष्ट्र, राजस्थान और झारखंड में कल तक गरज चमक के साथ बिजली गिरने की आशंका है।

विभाग के अनुसार जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, कोंकण, गोवा, आंध्र प्रदेश, आंतरिक कर्नाटक, तेलंगाना, लक्षद्वीप, तमिलनाडु, पुद्दुचेरी और कारईक्काल में भी ऐसी ही स्थिति रहने की संभावना है। वहीं, मराठवाड़ा, विदर्भ और पश्चिमी राजस्थान में आज लू चलने का अनुमान है।

इसके अलावा, कल रात दिल्ली एनसीआर के कई हिस्सों में तेज हवाओं और गरज चमक के साथ भारी बारिश हुई।

Editor

Recent Posts

सऊदी अरब स्थित भारतीय दूतावास ने नागरिकों को सतर्क रहने और हवाई हमले की स्थिति में घरों में रहने की सलाह दी

सऊदी अरब स्थित भारतीय दूतावास ने वहां रह रहे भारतीय नागरिकों को सतर्क रहने और…

2 घंटे ago

भारत में बॉक्सिंग व्यवस्था को मज़बूत करने के लिए NSDF और SAI ने इंडियन ऑयल के साथ साझेदारी की

राष्ट्रीय खेल विकास कोष (एनएसडीएफ), भारतीय खेल प्राधिकरण (एसएआई) और इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन ने प्रतिभाओं…

2 घंटे ago

लद्दाख भारत का अभिन्न अंग है; चीन के इनकार से यह तथ्य नहीं बदल सकता: विदेश मंत्रालय

भारत ने आज फिर दोहराया कि लद्दाख भारत का अभिन्न और अविभाज्य अंग है, चीन…

3 घंटे ago

66वें राष्‍ट्रीय रक्षा महाविद्यालय पाठ्यक्रम के संकाय और पाठ्यक्रम प्रतिभागियों ने राष्ट्रपति से मुलाकात की

66वें राष्‍ट्रीय रक्षा महाविद्यालय पाठ्यक्रम के संकाय और पाठ्यक्रम प्रतिभागियों ने आज, 13 अक्टूबर 2026…

3 घंटे ago

आयुष मंत्रालय ने चार पारंपरिक चिकित्सा प्रणालियों में त्वचा सम्बंधी विकारों के उपचार के लिए दिशानिर्देश जारी किए

आयुष मंत्रालय ने आयुर्वेद, सिद्ध, यूनानी और होम्योपैथी में त्वचा सम्बंधी विकारों के प्रबंधन के…

3 घंटे ago