insamachar

आज की ताजा खबर

IMD forecasts below-normal rainfall across the country in June, with a possibility of heatwaves in several states.
भारत मुख्य समाचार मौसम

मौसम विभाग का जून में पूरे देश में सामान्य से कम वर्षा का अनुमान, कई राज्यों में लू की संभावना

मौसम विभाग ने जून से सितंबर के बीच दक्षिण-पश्चिम मानसून के मौसम में देश भर में सामान्य से कम वर्षा का पूर्वानुमान व्‍यक्‍त किया है।

मीडिया को संबोधित करते हुए विभाग के महानिदेशक डॉ. मृत्युंजय महापात्रा ने कहा कि जून माह में देश की औसत वर्षा सामान्य से कम रहने की सबसे अधिक संभावना है।

2026 के जून से सितंबर के दौरान पूरे देश में सामान्य से कम बारिश होने का सबसे ज्यादा संभावना है। उत्तर-पूर्व भारत में सामान्य वर्षा होने का संभावना है। अभी, जून महिने के तापमान की बात करें तो हरियाणा, पंजाब, बिहार, ओडिशा, छत्तीसगढ़, गुजरात और आंध्र-प्रदेश के कई हिस्सों में तथा महाराष्ट्रा, तेलंगाना, हिमाचल प्रदेश और तमिलनाडु के कुछ क्षेत्र में सामान्य से अधिक हिट वेव कंडिशन डेवलप होने का उम्मीद किया जा रहा है। हालांकि राजस्थान और झारखंड में सामान्य से कम उष्ण लहर होने का संभावना है।

मौसम विभाग ने आज दिल्ली, हरियाणा और चंडीगढ़ के कुछ हिस्सों के लिए तूफान और बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। तटीय आंध्र प्रदेश, मध्य प्रदेश, तेलंगाना, पश्चिमी राजस्थान और विदर्भ के कुछ हिस्सों में आज भी लू चलने की आशंका है। रायलसीमा, तमिलनाडु, पुडुचेरी में गर्म और उमस भरा मौसम रहने की संभावना है।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *