insamachar

आज की ताजा खबर

heavy rain
भारत मौसम

मौसम विभाग ने केरलम के सभी जिलों में आज बारिश की चेतावनी दी

केरलम के सभी जिलों में आज बारिश की चेतावनी दी गई है। केरलम के एर्नाकुलम, त्रिशूर, मलप्पुरम और कोझिकोड जिलों के लिए आज ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में कुछ स्थानों पर मूसलाधार बारिश होने की आशंका है। राज्य के बाकी सभी जिलों में भी तेज बारिश की संभावना को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है। राज्य के कुछ हिस्सों में रविवार तक मूसलाधार बारिश जारी रहने का अनुमान है। कल के लिए सभी जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। मछुआरों को रविवार तक केरलम और लक्षद्वीप के तटों के पास समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है। इस बीच, लक्षद्वीप के लिए आज येलो अलर्ट जारी किया गया है, जबकि शुक्रवार और शनिवार को ऑरेंज अलर्ट रहेगा।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *