मौसम विभाग ने 19 से 25 मई तक महाराष्ट्र के लिए चेतावनी जारी की है। 22 मई से कर्नाटक तट से दूर पूर्व-मध्य अरब सागर के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बनने के कारण पूरे महाराष्ट्र का मौसम प्रभावित रहेगा, जिससे अगले सप्ताह बारिश में वृद्धि हो सकती है।
महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों सांगली, परभणी और जलगांव जिलों में कल गरज के साथ तेज बारिश हुई थी।
आईएमडी ने भविष्यवाणी की है कि कोंकण, मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा क्षेत्रों में यह स्थिति 20 मई तक जारी रहेगी। इन क्षेत्रों में आंधी तूफान बिजली और तेज हवाएं चलने की संभावना है, जिनकी गति 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे के बीच होगी। आईएमडी ने इस अवधि के दौरान समुद्र की खराब स्थिति की चेतावनी दी है और दक्षिण महाराष्ट्र गोवा तट पर मछुआरों से 19 और 20 मई को समुद्र में जाने से बचने की अपील की है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस और प्रधानमंत्री मोहम्मद बिन सलमान…
उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन आज झारखंड के रांची स्थित भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) के 15वें वार्षिक…
भारत सरकार के दूरसंचार विभाग (डॉट) के अंतर्गत आने वाले प्रमुख दूरसंचार अनुसंधान एवं विकास…
राजकोट स्थित आरके विश्वविद्यालय में “विकसित भारत युवा संवाद” प्रेरक सत्र का आयोजन किया गया,…
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने तेलंगाना में एनएच-167 के गुडबेलूर से महबूबनगर खंड को चार…
पश्चिम एशिया में, वर्ष 2014 से यमन की राजधानी सनआ पर नियंत्रण रखने वाले हौसी…