मौसम विभाग ने देश के पश्चिमी, पूर्वी और दक्षिणी हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। तटीय आंध्रप्रदेश और यनम में आज मध्य और महाराष्ट्र और ओडिशा में कल तक के लिए तेज वर्षा का अनुमान है। असम, मणिपुर, त्रिपुरा, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, कोंकण, गोवा, विदर्भ, तटीय कर्नाटक और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में भी अगले सप्ताह भारी वर्षा हो सकती है।
इस बीच, तेलंगाना में बाढग्रस्त खम्मम और महबुबाबाद ज़िलों में कल तेज़ वर्षा हुई। महबुबाबाद में आज सुबह छह बजे तक 182 मिलीमीटर और खम्मम के तल्लाडा में 122 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है। मुन्नेरू और अन्य नदियों में उफान की आशंका के कारण इन जिलों के निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने को लिए कहा गया है।
इस बीच, खम्मम और महबुबाबाद सहित चार जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। कुमराम, भीम, आसिफाबाद, मंचिर्याल, जयशंकर भूपालपल्ली, मुलुगू, भद्राद्रि और कोठागुडम समेत दस जिलों में अगले दो दिन तक वर्षा का येलो अलर्ट जारी किया गया है। अगले पांच दिन तक राज्य के सभी जिलों में गरज के साथ छीटें पड़ने और 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज स्व-गणना पूरी कर ली, जो वर्ष 2027 की जनगणना के…
रक्षा मंत्रालय ने, एमओडी (वित्त), अधिग्रहण प्रकोष्ठ, रक्षा सेवाओं और रक्षा लेखा विभाग के संयुक्त…
वस्त्र मंत्रालय ने परिधान/वस्त्रों और तैयार वस्त्रों के निर्यात के लिए राज्य एवं केंद्रीय करों…
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने चेतावनी दी है कि मौजूदा जारी ईरान संघर्ष से…
देश में राष्ट्रीय राजमार्ग अवसंरचना के विकास की दिशा में निरंतर प्रयास करते हुए भारतीय…
भारत के कोयला गैसीकरण रोडमैप को आगे बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के…