भारत

मौसम विभाग ने कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया

मौसम विज्ञान विभाग ने आज कर्नाटक के तटीय क्षेत्रों, झारखंड, कोंकण और गोवा, महाराष्ट्र, तेलंगाना, ओडिशा, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भारी वर्षा की संभावना जताई है।

मौसम विभाग के अनुसार बिहार, झारखंड, पश्चिम मध्य प्रदेश, पश्चिम राजस्थान, मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में तेज आंधी और गरज के साथ बारिश हो सकती है।

अगले दो से तीन दिनों के दौरान दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख तथा पूर्वोत्तर क्षेत्र के कुछ हिस्सों में गरज, बिजली और तेज हवाओं के साथ वर्षा होने का अनुमान है।

वहीं, अंडमान-निकोबार द्वीप समूह, आंध्र प्रदेश के तटीय क्षेत्रों, छत्तीसगढ़, विदर्भ, ओडिशा, तेलंगाना, तमिलनाडु, पुद्दुचेरी, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भी इसी तरह का मौसम बना रह सकता है।

मौसम विभाग ने आज बिहार, पूर्वी मध्य प्रदेश और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ स्थानों पर लू चलने की भी संभावना व्यक्त की है।

Editor

Recent Posts

केंद्रीय मंत्रि‍मंडल ने मोबाइल फोन विनिर्माण योजना (MPMS) को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 62,500 करोड़ रुपये के बजटीय परिव्यय…

2 घंटे ago

मंत्रिमंडल ने सेमीकॉन 2.0 को मंजूरी दी – सरकार ने देश में सेमीकंडक्टर उद्योगों को दीर्घकालिक नीतिगत समर्थन देने की अपनी प्रतिबद्धता पूरी की

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने देश के सेमीकंडक्टर डिजाइन और विनिर्माण…

2 घंटे ago

कैबिनेट ने ओडिशा और झारखंड के चार जिलों के लिए दो मल्टीट्रैकिंग परियोजनाओं को मंजूरी दी, भारतीय रेलवे के मौजूदा नेटवर्क में लगभग 145 किलोमीटर की वृद्धि होगी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति ने आज रेल मंत्रालय…

2 घंटे ago

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने आत्मनिर्भर भारत के लिए यूरिया-2026 (NIPU-2026) के लिए राष्ट्रीय निवेश नीति को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की कैबिनेट समिति ने आज आत्मनिर्भर भारत…

2 घंटे ago

कैबिनेट ने वाराणसी में NH-19 और वाराणसी रिंग रोड के बीच गंगा नदी के तट पर कनेक्टिविटी प्रदान करने वाले एक लिंक/कनेक्टर कॉरिडोर के विकास को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने आज उत्तर…

2 घंटे ago

MCD और NDDB ने दिल्ली में गोबर के समुचित उपयोग के लिए कंप्रेस्ड बायो-गैस (CBG) प्लांट्स की स्थापना के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह की उपस्थिति में आज नई दिल्ली में दिल्ली नगर निगम…

2 घंटे ago