भारत

मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश के शिमला, सोलन और सिरमौर जिलों के लिए अत्‍यधिक तेज वर्षा का ओरेंज अलर्ट जारी किया

हिमाचल प्रदेश से शिमला, सोलन और सिरमौर जिलों के लिए अत्‍यधिक तेज वर्षा का ओरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

हिमाचल प्रदेश में राजधानी शिमला सहित अधिकांश क्षेत्रों में बीती रात से ही बारिश का क्रम रुक-रुक कर जारी है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के वैज्ञानिक संदीप कुमार शर्मा ने बताया कि प्रदेश में इस मॉनसून सीजन में अभी तक सामान्य से 19 फीसदी से अधिक बारिश दर्ज की गई है। राज्य भर में 192 सड़कें भूस्खलन के कारण अभी भी आवाजाही के लिए बंद हैं। इसके अलावा 65 बिजली ट्रांसफार्मर और 745 पेयजल योजनाएं भी बाधित हैं। मौसम विभाग ने आगामी कुछ दिनों में भारी बारिश, भूस्खलन और नदियों के जलस्तर बढ़ने के ख़तरे के मद्देनज़र नदियों के किनारे और डैम के आसपास रहने वाले लोगों को सतर्क रहने और प्रशासन के दिशा निर्देशों का पालन करने की सलाह दी है।

Editor

Recent Posts

NHAI ने प्रमुख पुलों और महत्वपूर्ण राष्ट्रीय राजमार्ग संरचनाओं के डिजाइनों की स्वतंत्र जांच प्रणाली की शुरूआत की

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की संरचनात्मक सुरक्षा, स्थायित्व और गुणवत्ता…

9 घंटे ago

उपराष्ट्रपति ने कौमारकॉन-2026 का उद्घाटन किया और अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान की डिजिटल पहलों का शुभारंभ किया

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने आज आयुर्वेद में व्यापक वैज्ञानिक अनुसंधान करने का आह्वान किया। उन्होंने…

9 घंटे ago

संचार उपग्रह जीसैट-7सी और भारी वजन वाले टॉरपीडो वरुणास्त्र के लिए रक्षा मंत्रालय ने 4 हज़ार एक सौ 6 करोड़ रुपये के अनुबंधों पर हस्ताक्षर किए

रक्षा मंत्रालय ने वायुसेना के लिए समर्पित संचार उपग्रह जीसैट-7सी और नौसेना के लिए भारी…

10 घंटे ago

भारत ने अमरीका में एक हिंदू मंदिर को निशाना बनाकर सामूहिक गोलीबारी की कथित खबरों पर गहरी चिंता व्यक्त की

भारत ने अमरीका के इलिनॉय राज्य के ऑरोरा क्षेत्र में एक हिंदू मंदिर को निशाना…

10 घंटे ago

हिमालय क्षेत्र के ऊपरी इलाकों में मौसम की पहली बर्फबारी; हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब और दिल्ली में मूसलाधार बारिश का अनुमान

मौसम विभाग ने आज हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब और दिल्ली में मूसलाधार बारिश का अनुमान व्‍यक्‍त…

10 घंटे ago