बिज़नेस

भारत ने स्‍वच्‍छ ऊर्जा क्षमता का 50 प्रतिशत लक्ष्‍य पांच वर्ष पहले ही प्राप्‍त किया

देश में अब पचास प्रतिशत स्थापित बिजली क्षमता गैर-पारम्‍परिक ईंधन स्रोतों से चालित है और भारत ने यह लक्ष्य निर्धारित समय से पांच वर्ष पूर्व ही हासिल कर लिया है।

यह उपलब्धि बताती है कि देश जलवायु परिवर्तन की रोकथाम और टिकाऊ विकास के प्रति संकल्पित है और स्वच्छ ऊर्जा को अपनाने की गति लगातार बढ़ रही है। नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री प्रहलाद जोशी ने बताया कि भारत जलवायु समाधान की दिशा में एक नज़ीर पेश कर रहा है और लक्ष्य को पांच वर्ष पूर्व हासिल करना प्रत्येक भारतीय के लिए गर्व की बात है।

प्रहलाद जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत स्वच्छ ऊर्जा को अपना कर एक बेहतर भविष्य का मार्ग प्रशस्त कर रहा है और यह दूरदर्शी नेतृत्व तथा उत्तरदायित्व के बोध के कारण संभव हुआ है। उन्होंने कहा कि पीएम-कुसुम, पीएम सूर्य घर, मुफ्त बिजली योजना, सौर पार्क विकास और राष्ट्रीय पवन-सौर हाइब्रिड नीति से स्वच्छ ऊर्जा को बल मिला है। प्रति व्यक्ति कार्बन उत्सर्जन कम होने के बावजूद स्वच्छ ऊर्जा को अपनाने में हुई यह प्रगति मूल्यवान है और भारत जी-20 के उन चंद देशों में शामिल है जो जलवायु परिवर्तन की रोकथाम के अपने संकल्प को पूरा करने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।

Editor

Recent Posts

केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो ने “ऑपरेशन परिवर्तन” के तहत 5,165 एकड़ में फैली अवैध गांजे की खेती नष्ट की

केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो के अधिकारियों ने हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में एक महीने तक…

36 मिनट ago

भारत ट्यूलिप ने डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से पारंपरिक कारीगरों की बाजार तक पहुंच बढ़ाई

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग वित्त एवं विकास निगम (एनबीसीएफडीसी) के माध्यम…

38 मिनट ago

महाराष्ट्र के 305 तालुका सूखाग्रस्त घोषित, किसानों को मिलेगी पांच हजार रुपये की सहायता

महाराष्ट्र के 358 तालुकों में से 305 को सूखाग्रस्त घोषित किया गया है। मुख्यमंत्री देवेंद्र…

48 मिनट ago

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर और कनाडा की विदेश मंत्री ने व्यापार और ऊर्जा सहित कई क्षेत्रों में प्रगति पर चर्चा की

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर और कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद ने आज व्यापार…

53 मिनट ago

केन्‍द्रीय मंत्रिमंडल ने रेल कर्मचारियों के लिए 78 दिनों के उत्पादकता-आधारित बोनस (पीएलबी) को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने रेल कर्मचारियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन…

58 मिनट ago

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम को पांच वर्षों के लिए 2026-27 से 2030-31 तक जारी रखने की मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम (एनएसएपी) को…

1 घंटा ago