insamachar

आज की ताजा खबर

IMD issued an orange alert for heavy rains for Ratnagiri, Sindhudurg, Satara and Kolhapur districts in Maharashtra
भारत मौसम

मौसम विभाग ने महाराष्ट्र में रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग, सतारा और कोल्हापुर जिलों के लिए तेज़ वर्षा का ऑरेंज अलर्ट जारी किया

मौसम विभाग ने महाराष्ट्र में रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग, सतारा और कोल्हापुर जिलों के लिए तेज़ वर्षा का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। राज्य के अहमदनगर और नासिक ज़िलों के लिए आंधी के साथ बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। ठाणे, रायगढ़ और पालघर जिलों के लिए भी येलो अलर्ट जारी किया है।

इस बीच, आज सुबह मुंबई और इसके उप-नगरीय इलाकों में कई स्थानों पर हल्की बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मानसून मध्य अरब सागर और दक्षिण महाराष्ट्र की ओर बढ़ रहा है।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *