insamachar

आज की ताजा खबर

Himachal Pradesh Rain
भारत मौसम

मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश में आज से नौ जुलाई तक रेड, ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया

हिमाचल प्रदेश में आज से नौ जुलाई तक रेड, ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया गया है। हिमाचल प्रदेश में आज से भारी बारिश की आशंका के बीच मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा है कि सरकार किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह सतर्क है। वहीं राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के अनुसार प्रदेश में इस मानसून की वर्षा जनित आपदाओं में अब तक 74 लोगों की मृत्यु हुई है, 115 लोग घायल हैं जबकि 37 लोग अभी भी लापता हैं। इस बीच मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने आज प्रदेश के तीन जिलों कांगड़ा, मंडी और सिरमौर में बहुत भारी वर्षा को लेकर रेड अलर्ट जबकि लाहौल-स्पीति व किन्नौर को छोड़कर अन्य सभी जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *