भारत

मौसम विभाग ने दिल्ली के लिए येलो अलर्ट और गुजरात के लिए रेड अलर्ट जारी किया, कई राज्य में लू चलने की संभावना

मौसम विभाग ने कई राज्यों में जारी भीषण गर्मी के बीच दिल्ली के लिए येलो अलर्ट और गुजरात के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। विभाग ने राष्ट्रीय राजधानी में दो दिन गर्म हवाएं चलने की आशंका के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

गुजरात के लिए आज रेड अलर्ट जारी किया गया है जबकि 8 से 10 अप्रैल तक ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। राज्‍य में सौराष्ट्र और कच्छ क्षेत्र भीषण गर्मी का सामना कर रहे हैं।

पांच राज्यों के 21 शहरों में तापमान 42 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया है। विभाग ने दिल्ली, राजस्थान, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात और ओडिशा के 21 शहरों में आगे भी गर्म हवाएं चलने की भविष्यवाणी की है। बिहार और उत्तर प्रदेश सहित अन्य राज्यों में भी भीषण गर्मी पड़ने की संभावना है।

राजस्थान के बाड़मेर में गर्मी ने नए रिकॉर्ड बनाए हैं। शहर में कल अप्रैल के पहले सप्ताह में अब तक का सबसे अधिक अधिकतम तापमान 45 दशमलव छह डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से 6 दशमलव आठ डिग्री अधिक है। राजस्थान में 7 और 8 अप्रैल के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है जबकि 9 और 10 अप्रैल के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

हिमाचल प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में आज लू चलने की संभावना है। हरियाणा और चंडीगढ़ में भी इस महीने की 10 तारीख तक ऐसी ही स्थिति देखने को मिल सकती है।

Editor

Recent Posts

NHAI ने प्रमुख पुलों और महत्वपूर्ण राष्ट्रीय राजमार्ग संरचनाओं के डिजाइनों की स्वतंत्र जांच प्रणाली की शुरूआत की

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की संरचनात्मक सुरक्षा, स्थायित्व और गुणवत्ता…

15 घंटे ago

उपराष्ट्रपति ने कौमारकॉन-2026 का उद्घाटन किया और अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान की डिजिटल पहलों का शुभारंभ किया

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने आज आयुर्वेद में व्यापक वैज्ञानिक अनुसंधान करने का आह्वान किया। उन्होंने…

15 घंटे ago

संचार उपग्रह जीसैट-7सी और भारी वजन वाले टॉरपीडो वरुणास्त्र के लिए रक्षा मंत्रालय ने 4 हज़ार एक सौ 6 करोड़ रुपये के अनुबंधों पर हस्ताक्षर किए

रक्षा मंत्रालय ने वायुसेना के लिए समर्पित संचार उपग्रह जीसैट-7सी और नौसेना के लिए भारी…

16 घंटे ago

भारत ने अमरीका में एक हिंदू मंदिर को निशाना बनाकर सामूहिक गोलीबारी की कथित खबरों पर गहरी चिंता व्यक्त की

भारत ने अमरीका के इलिनॉय राज्य के ऑरोरा क्षेत्र में एक हिंदू मंदिर को निशाना…

16 घंटे ago

हिमालय क्षेत्र के ऊपरी इलाकों में मौसम की पहली बर्फबारी; हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब और दिल्ली में मूसलाधार बारिश का अनुमान

मौसम विभाग ने आज हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब और दिल्ली में मूसलाधार बारिश का अनुमान व्‍यक्‍त…

16 घंटे ago