स्वास्थ्य और बेहतर स्वास्थ्य अभ्यासों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए आज दुनिया भर में विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाया जा रहा है। इस वर्ष विश्व स्वास्थ्य दिवस का विषय है “स्वस्थ शुरुआत, आशापूर्ण भविष्य”। केंद्र सरकार देश में स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करके लोगों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएँ प्रदान करने के लिए कड़ी मेहनत कर रही है।
लोगों को गुणवत्तापूर्ण और सस्ती स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने और स्वस्थ राष्ट्र निर्माण के लिए सरकार कई कदम उठा रही है। इसी कड़ी में आयुष्मान भारत, राष्ट्रीय टी.बी. उन्मूलन कार्यक्रम और प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान समेत कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। सरकार द्वारा प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत 55 करोड़ से अधिक लाभार्थियों को सालाना पांच लाख रुपये प्रति परिवार का स्वास्थ्य बीमा दिया जा रहा है। इस योजना के अंतर्गत अब तक चालीस करोड़ आयुष्मान कार्ड, लाभार्थियों को जारी किये जा चुके हैं। इसके अलावा लोगों को व्यापक प्राथमिक स्वास्थ्य सेवा देने के लिए देशभर में एक लाख 76 हजार आयुष्मान आरोग्य मन्दिर चल रहे हैं। ये सार्वजनिक स्वास्थ्य खासकर मातृ और शिशु देखभाल में देश की प्रगति, न्याय संगत और समावेशी स्वास्थ्य सेवा के प्रति मजबूत प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री श्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने राष्ट्रीय आधुनिक कला संग्रहालय (एनजीएमए),…
केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने आज घोषणा की कि सुखना…
नीति आयोग के ‘फ्रंटियर टेक हब’ ने 14 अक्टूबर 2026 को ‘डेटा सेंटर मूल्यांकन फ्रेमवर्क’…
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की संरचनात्मक सुरक्षा, स्थायित्व और गुणवत्ता…
उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने आज आयुर्वेद में व्यापक वैज्ञानिक अनुसंधान करने का आह्वान किया। उन्होंने…
रक्षा मंत्रालय ने वायुसेना के लिए समर्पित संचार उपग्रह जीसैट-7सी और नौसेना के लिए भारी…