मौसम विभाग ने अगले दो दिनों में पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में छिटपुट वर्षा और बर्फबारी का अनुमान लगाया है और पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, राजस्थान और पश्चिमी मध्य प्रदेश में छिटपुट वर्षा होने की संभावना व्यक्त की है।
हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर कल गरज के साथ बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों के दौरान उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत के मैदानी इलाकों में न्यूनतम तापमान में लगभग दो डिग्री सेल्सियस की वृद्धि का भी अनुमान लगाया है।
शुक्रवार तक पूर्वी उत्तर प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में रात और सुबह के समय घने कोहरे की स्थिति बनी रहने के आसार हैं। बिहार, पश्चिम बंगाल के गंगा के मैदानी इलाकों, झारखंड, असम, मेघालय, राजस्थान और ओडिशा के कुछ हिस्सों में भी घने कोहरे की स्थिति बनी रह सकती है।
भारत ने विश्व बैंक द्वारा सिंधु जल संधि पर गठित मध्यस्थता न्यायालय के फैसले को…
भारत सरकार के संचार मंत्रालय के दूरसंचार विभाग के प्रमुख दूरसंचार अनुसंधान एवं विकास केंद्र,…
राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग (NCSC), के अध्यक्ष किशोर मकवाना की अध्यक्षता में आज तरनतारन, पंजाब…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बिश्केक में 26वें एससीओ शिखर सम्मेलन के दौरान रूस के राष्ट्रपति…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के कौशांबी में पटाखा फैक्ट्री में हुई दुर्घटना में…
सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (एमओएसपीआई) ने भारत में मासिक उपभोग खर्च हेतु एक पूर्वानुमानित…