दिल्ली और आसपास के क्षेत्र में कल रात भारी वर्षा के कारण कई स्थानों पर जलभराव को देखते हुए राजधानी के सभी निजी और सरकारी स्कूल आज बंद रहेंगे। दिल्ली सरकार की शिक्षा मंत्री आतिशी ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा है कि जलभराव और लोगों की परेशानी को देखते हुए दिल्ली सरकार ने यह निर्णय लिया है।
मौसम विभाग ने आज भी दिल्ली में भारी बारिश की आशंका व्यक्त की है। इंडिगो, एयर इंडिया, विस्तारा और स्पाइसजेट सहित कई एयरलाइनों ने भी उड़ानों को डायवर्ट करने के बारे में दिशानिर्देश जारी किये हैं और यात्रियों से समय से पहले निकलने का परामर्श जारी किया है।
दिल्ली के उप-राज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने भी शहर में भारी बारिश की संभावना को देखते हुए सभी अधिकारियों से सतर्क रहने को कहा है। एक सोशल मीडिया पोस्ट में उन्होंने कोचिंग सेंटर सहित जलभराव की संभावना वाले स्थानों पर नजर रखने को कहा है।
इस बीच, मौसम विभाग ने एक परामर्श जारी करके दिल्ली में आवश्यकता न होने पर बाहर जाने से बचने का कहा है विभाग ने राजधानी में 5 अगस्त तक तेज बारिश का अनुमान व्यक्त किया है।
सर्वोच्च न्यायालय ने केंद्र सरकार और केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड-सीबीएसई के मौजूदा सत्र में कक्षा…
अमरीका में भारत और 19 अन्य देशों से आयात होने वाली दुर्लभ बीमारियों के इलाज…
भारत ने रोम में 28 सितंबर से 2 अक्टूबर 2026 तक आयोजित हो रहे खाद्य…
देश में इस वर्ष अगस्त में औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (आईआईपी) द्वारा मापे गए औद्योगिक उत्पादन…
भारत और फिजी के बीच द्विपक्षीय संयुक्त कार्य समूह (जेडब्ल्यूजी) की दूसरी बैठक 28 सितंबर,…
आंध्र प्रदेश के यात्रियों के लिए एक बड़ी राहत की खबर है कि भारतीय रेलवे…