मौसम

मौसम विभाग ने देश के पश्चिमोत्‍तर, पश्चिम, पूर्वी और मध्य भाग में तेज वर्षा का अनुमान व्यक्त किया

मौसम विभाग ने देश के पश्चिमोत्‍तर, पश्चिम, पूर्वी और मध्य भाग में अगले तीन दिन तक तेज वर्षा का पूर्वानुमान व्यक्त किया है। वहीं, दक्षिण प्रायद्वीपीय क्षेत्रों में कल भी मूसलाधार बारिश की संभावना है। विभाग ने जम्मू, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में 23 अगस्त तक तेज वर्षा का अनुमान व्यक्त किया है।

साथ ही पश्चिम बंगाल, सिक्किम, बिहार, झारखंड, अरुणाचल प्रदेश और पूर्वोत्तर के कुछ भागों में भी तेज वर्षा की सम्भावना व्यक्त की गई है। मौसम विभाग ने कहा है कि दक्षिणी बांग्‍लादेश और इसके आसपास के क्षेत्रों में बना निम्न दबाव उत्तर और पश्चिमोत्‍तर की ओर बढ़ सकता है। अगले दो से तीन दिन में यह पश्चिम बंगाल के गांगेय क्षेत्रों, झारखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश की ओर रुख कर सकता है।

Editor

Recent Posts

थल सेना अध्यक्ष (सीओएएस) ने नई दिल्ली में संयुक्त भारत-अर्जेंटीना सेना पर्वतारोहण अभियान दल का स्वागत किया

थल सेना अध्यक्ष (सीओएएस) जनरल धीरज सेठ ने आज नई दिल्ली में संयुक्त भारत-अर्जेंटीना सेना…

12 घंटे ago

डीआरडीओ ने अधिक ऊंचाई वाले उन्नत पैराशूट का पहला लाइव जंप परीक्षण सफलतापूर्वक पूरा किया

रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन – डीआरडीओ ने अधिक ऊंचाई वाले ड्रॉप ज़ोन में से…

12 घंटे ago

भारत ने काला सागर में वाणिज्यिक मालवाहक जहाज, एमवी रोयाड माम्मादोव पर हुए हमले की निंदा की

भारत ने काला सागर में वाणिज्यिक मालवाहक जहाज, एमवी रोयाड माम्मादोव पर हुए हमले की…

13 घंटे ago

वैज्ञानिक फ्रांसिस हाल्जेन को भौतिकी का नोबेल पुरस्कार देने की घोषणा

बेल्जियम में जन्मे वैज्ञानिक फ्रांसिस हाल्जेन को आइसक्यूब न्यूट्रिनो वेधशाला में योगदान और खगोलीय स्रोतों…

13 घंटे ago

कैबिनेट ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को उनके 25 वर्षों के निरंतर, अखंड नेतृत्व पर बधाई देने का प्रस्ताव पारित किया

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने आज प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को सरकार के मुखिया के रूप में…

14 घंटे ago