मौसम विभाग ने कर्नाटक के दक्षिणी भाग, सौराष्ट्र और कच्छ क्षेत्र, कोंकण, गोवा और तटीय कर्नाटक में अलग-अलग स्थानों पर कल तक मूसलाधार वर्षा का अनुमान व्यक्त किया है। इन क्षेत्रों में अगले तीन दिनों में बहुत तेज बारिश की भी संभावना है।
विभाग के अनुसार, अगले चार से पांच दिनों के दौरान मध्य भारत और प्रायद्वीपो में मानसून सक्रिय होने की संभावना है। ओडिशा में अलग-अलग स्थानों पर 19 और 20 जुलाई को बहुत तेज बारिश होगी। पश्चिम बंगाल के गांगेय क्षेत्र, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 19 से 21 जुलाई तक मूसलाधार बारिश हो सकती है।
मौसम विभाग का कहना है कि कल तक उत्तराखंड, पूर्वी राजस्थान में अलग-अलग जगहों पर तेज बारिश और अगले पांच दिनों के दौरान हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पूर्वी राजस्थान में अलग-अलग जगहों पर तेज वर्षा होने की संभावना है।
पंजाब और राजस्थान के पश्चिमी हिस्से में कल तक मूसलाधार बारिश होगी, जबकि हरियाणा-चंडीगढ़ में 18 और 21 जुलाई और उत्तर प्रदेश में 20 और 21 जुलाई को तेज बारिश हो सकती है।
वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (डीपीआईआईटी) ने ईंधन प्रौद्योगिकी,…
भारतीय नौसेना का नौकायन प्रशिक्षण पोत, आईएनएस सुदर्शनी, चल रहे ऐतिहासिक समुद्री अभियान ‘लोकयान-26’ के…
भारत के निर्माण क्षेत्र में कौशल विकास और क्षमता निर्माण को मजबूत करने की दिशा…
रक्षा मंत्रालय ने तुंगुस्का वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली की खरीद और पी8आई दीर्घ-श्रेणी समुद्री टोही…
केंद्र सरकार ने गोवा और महाराष्ट्र में पंचायती राज संस्थानों (पीआरआई)/ग्रामीण स्थानीय निकायों को वित्त…
अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प ने ईरान के होर्मुज जल-डमरू-मध्य खोलने की समय सीमा 6…