मौसम विभाग ने आज राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में मूसलाधार बारिश का अनुमान व्यक्त किया है। असम, मेघालय, छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक में भी अगले दो-तीन दिन ऐसी ही स्थिति बनी रहेगी। पंजाब अब तक की सबसे विनाशकारी बाढ़ का सामना कर रहा है।
बाढ़ ने अब तक पंजाब भर में 1,018 गाँवों को प्रभावित किया है, जिनमें सबसे अधिक 323 गुरदासपुर में हैं। 60,000 हेक्टेयर से अधिक भूमि प्रभावित हुई है, जिससे फसल और पशुधन की हानि के कारण भारी वित्तीय नुकसान हुआ है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, गुरदासपुर, फिरोजपुर, फाजिल्का, कपूरथला और अमृतसर सहित नौ बाढ़ प्रभावित जिलों से अब तक कुल 11,330 लोगों को बचाया जा चुका है। प्रभावित जिलों में भारतीय सेना, वायु सेना, बीएसएफ, एनडीआरएफ और पंजाब पुलिस के साथ-साथ स्वयंसेवी संगठन और आम जनता अपना युद्धस्तर पर व्यापक राहत और बचाव अभियान चला रहे है।
हिमाचल प्रदेश से हमारी संवाददाता ने बताया है कि बारिश और भूस्खलन से प्रभावित इलाकों में सामान्य जनजीवन बहाल करने के प्रयास जारी हैं। राज्य के आपदा प्रभावित जिलों में सड़क संपर्क बहाल करने के प्रयास किए जा रहे हैं। चम्बा-भरमौर सड़क को कलसुंई और राजेरा तक बहाल कर दिया गया है और मणिमहेश यात्रा में फंसे श्रद्धालुओं को उनके गंतव्य तक पहुंचाया जा रहा है। इस बीच चम्बा में आई प्राकृतिक आपदा के दृष्टिगत जिला उपायुक्त ने लोक निर्माण, बिजली व जल शक्ति विभाग सहित अन्य विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर राहत व बचाव कार्यों में जुटने के आदेश जारी किए हैं। उधर जनजातीय जलाहौल-स्पीति में पागल नाला को भी वाहनों की आवाजाही के लिए खोला गया है, जिससे काजा की ओर भारी वाहन भी जा पा रहे हैं। इधर कुल्लू-मनाली सड़क को यातायात के लिए बहाल करने का कार्य भी युद्ध स्तर पर किया जा रहा है।
केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने सऊदी अरब के वाणिज्य मंत्री डॉ. माजिद…
दिल्ली में पंजीकृत 30 लाख रुपये तक की एक्स-शोरूम मूल्य वाली सभी इलेक्ट्रिक कारों को…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज महात्मा ज्योतिराव फुले की जयंती पर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित…
मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्रालय के अंतर्गत मत्स्य पालन विभाग ने नई दिल्ली के…
केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने अपने कुवैत के समकक्ष ओसामा खालिद बूदाई…
सरकार ने वस्त्र क्षेत्र के लिए उत्पादन संबद्ध प्रोत्साहन (पीएलआई) योजना के तीसरे राउंड के…