insamachar

आज की ताजा खबर

aaj ka mausam kaisa rahega, tapman kitna hai 19 May 2024
भारत मौसम

मौसम विभाग ने दक्षिण भारत में अगले तीन दिन तक तेज बारिश की संभावना, उत्तर और मध्य भारत के कई राज्यों में जारी रहेगी भीषण गर्मी

मौसम विभाग ने देश के दक्षिणी भाग में अगले तीन दिन तक तेज वर्षा का अनुमान व्यक्त किया है। दक्षिणी प्रायद्वीपीय इलाकों में अगले 5 दिन तक तेज वर्षा जारी रहने की संभावना है। इस महीने की 21 तारीख तक तमिलनाडु और केरल में अलग-अलग स्थानों पर तेज वर्षा हो सकती है। अगले 48 घंटों के दौरान मॉनसून के दक्षिण अंडमान सागर, दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी के कुछ हिस्सों और निकोबार द्वीप समूह की ओर बढ़ने की संभावना है।

अगले चार दिन तक उत्तर-पश्चिमी भाग के मैदानी इलाकों में और अगले दो दिनों तक पूर्वी तथा मध्य भारत में भीषण गर्मी बनी रहेगी। उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गुजरात और मध्य प्रदेश में कई स्थानों पर अगले तीन दिन भीषण गर्मी जारी रह सकती है।

अगले 5 दिन तक मध्य भारत के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि की संभावना है। कल राजस्थान के अधिकांश हिस्सों, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब, उत्तर प्रदेश, बिहार और गुजरात के अलग-अलग हिस्सों में भीषण गर्मी बनी रही।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *