insamachar

आज की ताजा खबर

IMD predicted heavy rains in Tamil Nadu, Kerala, Karnataka and heatwaves in Rajasthan and Gujarat
भारत मौसम

मौसम विभाग ने तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक में तेज वर्षा का और राजस्थान तथा गुजरात में लू चलने की संभावना व्यक्त की

मौसम विभाग ने आज तमिलनाडु, पुद्दुचेरी, कराईकल, केरल, माहे तथा तटीय और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में अलग-अलग स्थानों पर तेज वर्षा का अनुमान व्यक्त किया है।

झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल के गांगेय क्षेत्र, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, तमिलनाडु, पुद्दुचेरी और देश के पूर्वोत्तर क्षेत्र के कुछ हिस्सों में अगले 2-3 दिनों के दौरान गरज के साथ बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग ने पश्चिमी राजस्थान और गुजरात के अलग-अलग हिस्सों में लू चलने की संभावना व्यक्त की है। गुजरात, कोंकण और गोवा में आज गर्म और आर्द्र मौसम रहने की संभावना है।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *