मौसम विभाग ने अगले 3 दिनों में उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और मध्य प्रदेश में तेज बारिश की आशंका व्यक्त की है। 24 सितंबर तक छत्तीसगढ़, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के अलग-अलग हिस्सों में भी तेज बारिश का अनुमान है।
मौसम विभाग ने आज तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में गर्म और आर्द्र मौसम रहने का अनुमान व्यक्त किया है। विभाग ने कहा कि इस सप्ताह के दौरान कोंकण और गोवा में हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। इस बीच, दिल्ली और इसके आसपास के इलाकों में देर रात से हल्की से मध्यम बारिश हो रही है। राष्ट्रीय राजधानी में आज सुबह हुई बारिश से यातायात पर भी असर पड़ा।
इस्राइल के प्रधानमंत्री बेन्यामिन नेतन्याहू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से टेलीफोन पर आज पश्चिम एशिया…
केंद्रीय रसायन और उर्वरक तथा स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री जे. पी. नड्डा ने आज…
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज छत्तीसगढ़ के रायपुर में नुआखाई महोत्सव के अवसर पर आयोजित ‘सेवा…
भारत ने सऊदी अरब में नागरिक और ऊर्जा संबंधी बुनियादी ढांचों पर लगातार हो रहे…
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज छत्तीसगढ़ के रायपुर स्थित लोक भवन में पूज्य माता साहिब…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज नई दिल्ली में पोलैंड के प्रधानमंत्री डॉनल्ड टस्क के साथ…