अमेरिका के केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व ने चार वर्षों में पहली बार ब्याज दरों में कटौती की है। प्रमुख उधार दर में 50 आधार अंक की कमी की गई है। अब यह 4.75 से 5 प्रतिशत के दायरे में आ गई है। अमेरिका फेडरल रिजर्व ने दो दिवसीय फेडरल ओपन मार्केट कमेटी (एफओएमसी) की बैठक के बाद 2024 के लिए अपने छठे नीतिगत निर्णय की घोषणा की।
फेडरल रिजर्व के अध्यक्ष जेरोम पॉवेल ने कहा कि कम होती मुद्रास्फीति और नौकरी बाजार की बढती चिंताओं के बीच यह कदम अत्यंत आवश्यक था। दर में कटौती से अमेरिका के उधारकर्ताओं को राहत मिलने की उम्मीद है।
वर्ष के अंत तक दरों में आधा प्रतिशत की और कमी किये जाने की उम्मीद है। जेरोम पॉवेल ने कहा कि उनका लक्ष्य उच्च उधार लागत के बीच एक मजबूत श्रम बाजार बनाए रखना है। ब्याज दरों में कटौती की घोषणा के बाद वित्तीय बाजारों ने सकारात्मक प्रतिक्रिया व्यक्त की है।
वाणिज्य तथा उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने अमरीका के मिलवॉकी में जी-20 व्यापार मंत्रियों की…
जापान में एशियाई खेलों में भारत का शानदार प्रदर्शन जारी है। आज भारतीय पहलवान सुजीत…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज बहादुर भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार से बात की। उन्होंने…
वाणिज्य विभाग ने दिनांक 30 सितंबर 2026 की अधिसूचना संख्या 41/2026-27 के माध्यम से निर्यातित…
पश्चिम एशिया में जारी भू-राजनीतिक व्यवधानों तथा खाड़ी और आसपास के क्षेत्रों में समुद्री लॉजिस्टिक्स…
कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (एपीडा) ने 1 अक्टूबर 2026 को हरियाणा…