insamachar

आज की ताजा खबर

IMD predicted hot winds in eastern and central India for the next four days
भारत मौसम

मौसम विभाग का पूर्वी और मध्‍य भारत में अगले चार दिन गरम हवाएं चलने का अनुमान

मौसम विभाग ने पूर्वी और मध्य भारत में अगले चार दिन तक भीषण गर्मी जारी रहने का अनुमान व्यक्त किया है। उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, झारखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों में 12 जून तक तेज गर्मी रहेगी। अगले चार दिन के दौरान पश्चिमोत्तर भारत में तापमान में 3 से 4 डिग्री तक की वृद्धि की संभावना है। अगले पांच दिन के दौरान उत्तर-पूर्वी भारत, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, ओडिशा, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में गरज के साथ हल्की बारिश होने का अनुमान व्यक्त किया गया है। ये स्थिति गोवा, महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल और लक्षद्वीप में भी बनी रहेगी।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *