insamachar

आज की ताजा खबर

Delhi Weather
भारत मौसम

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान दिल्‍ली में आंशिक रूप से बादल छाये रहने की संभावना जताई

दिल्‍लीवासियों को आज तेज गर्मी का सामना करना पडा। मौसम विभाग के अनुसार आज का अधिकतम तापमान सामान्‍य से तीन डिग्री ज्‍यादा 43.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्‍य से एक डिग्री ज्‍यादा 27.1 डिग्री सेल्सियस रहा।

मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान दिल्‍ली और आसपास के क्षेत्रों में आंशिक रूप से बादल छाये रहने की संभावना है। इसके अलावा 25 से 35 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज और धूलभरी आंधी चलने की आशंका है। कल का अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने का अनुमान है।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *