मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक देश के पूर्वी और दक्षिणी इलाकों में भीषण गर्मी का अनुमान व्यक्त किया है। ओडिसा, झारखंड, पश्चिम बंगाल के गांगेय क्षेत्र, बिहार, तटीय आंध्र प्रदेश, यानम, रायलसीमा, तेलंगाना और आंतरिक तमिलनाडु में मंगलवार तक लू की स्थिति बनी रहेगी। ओडिसा के अलग-अलग हिस्सों में कल तक और पश्चिम बंगाल के गांगेय क्षेत्रों में सोमवार तक गर्मी का प्रकोप बना रहेगा।
मौसम विभाग ने अगले तीन से चार दिन तक उत्तर-पश्चिम और पूर्वोत्तर भारत में आंधी के साथ भारी बारिश का अनुमान व्यक्त किया है। जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, बल्तिस्तान, मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, राजस्थान और पश्चिम उत्तर प्रदेश में सोमवार तक 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की उम्मीद है।
मौसम विभाग ने कहा कि दिल्ली में अगले कुछ दिनों तक तेज हवाएं चलेंगी और आमतौर पर बूंदाबांदी होगी।
थल सेना अध्यक्ष (सीओएएस) जनरल धीरज सेठ ने आज नई दिल्ली में संयुक्त भारत-अर्जेंटीना सेना…
रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन – डीआरडीओ ने अधिक ऊंचाई वाले ड्रॉप ज़ोन में से…
भारत ने काला सागर में वाणिज्यिक मालवाहक जहाज, एमवी रोयाड माम्मादोव पर हुए हमले की…
बेल्जियम में जन्मे वैज्ञानिक फ्रांसिस हाल्जेन को आइसक्यूब न्यूट्रिनो वेधशाला में योगदान और खगोलीय स्रोतों…
विश्व बैंक ने मौजूदा वित्त वर्ष में भारत के सकल घरेलू उत्पाद-जीडीपी वृद्धि दर का…
केंद्रीय मंत्रिमंडल ने आज प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को सरकार के मुखिया के रूप में…