मौसम विभाग ने कल तेलंगाना और आंतरिक कर्नाटक में शीतलहर की स्थिति बने रहने का अनुमान लगाया है। अगले चार दिन तक नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में घने कोहरे की आशंका व्यक्त की है। विभाग के अनुसार अगले दो दिन तक असम, मेघालय, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में भी ऐसी ही स्थिति बनी रह सकती है। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में कुछ स्थानों पर कल बिजली चमकने और तेज हवाओं के साथ बारिश होने की भी संभावना है।
इस बीच राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली में वायु गुणवत्ता गंभीर श्रेणी में बनी हुई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार आज दोपहर एक बजे तक राष्ट्रीय राजधानी का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 457 दर्ज किया गया।
शिशुओं के लिए पोषण संबंधी सुरक्षा उपायों को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण…
भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने विज्ञान आधारित खाद्य सुरक्षा विनियमन और उपभोक्ता…
पश्चिम एशिया क्षेत्र के मौजूदा हालात को देखते हुए, एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस…
अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने भारत और चीन को राहत देते हुए रूस से…
गृह मंत्रालय ने पंजाब सरकार को पत्र लिखकर दो हत्याओं और एक व्यक्ति की आत्महत्या…
सर्वोच्च न्यायालय ने इंटरनेट से बाल यौन शोषण से संबंधित सामग्री का पता लगाने और…