मौसम

मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश, पंजाब, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के कुछ हिस्सों में कल तक शीत लहर जारी रहने का अनुमान लगाया

मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश, पंजाब, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के कुछ हिस्सों में कल तक शीत लहर जारी रहने का अनुमान लगाया है। मौसम विभाग ने बताया कि हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, ओडिशा, असम, मेघालय और राजस्थान में अगले तीन से चार दिनों में रात और सुबह के दौरान घना कोहरा छाया रह सकता है।

मौसम विभाग ने आगामी दो से तीन दिनों में हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा और गुजरात में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान व्यक्त किया है। इसने तटीय आंध्र प्रदेश, ओडिशा, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में कल तक हल्की से मध्यम बारिश की भी भविष्यवाणी की है।

मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिनों के दौरान देश के उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र में न्यूनतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है।

Editor

Recent Posts

NHAI ने दो महीने के ‘ग्रीष्मकालीन इंटर्नशिप पाठ्यक्रम 2026’ के लिए आवेदन आमंत्रित किए

राष्ट्रीय राजमार्ग इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास के लिए भावी पेशेवरों को तैयार करने हेतु, एनएचएआई ने…

3 घंटे ago

बांग्लादेश आज अपना 56वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है

बांग्लादेश आज 56वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। 26 मार्च, 1971 को आज के ही…

4 घंटे ago

ईरान ने भारत, चीन तथा रूस सहित कई अन्य मित्र देशों को होर्मुज जल-डमरू-मध्य का उपयोग करने की अनुमति दी

ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा है कि ईरान ने भारत, चीन…

4 घंटे ago

भारत की ऊर्जा आपूर्ति पूरी तरह सुरक्षित; सरकार ने जानबूझकर चलाए जा रहे दुष्प्रचार अभियान की निंदा की

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि देश में पेट्रोलियम और एलपीजी…

4 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी 28 मार्च को नोएडा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के प्रथम चरण का उद्घाटन करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी 28 मार्च 2026 को उत्तर प्रदेश का दौरा करेंगे। सुबह लगभग 11:30…

4 घंटे ago