मौसम विभाग ने अगले चार दिनों के दौरान पूर्वी भारत में गर्मी जारी रहने का अनुमान व्यक्त किया है। बुधवार से इसके अधिकतर हिस्सों में फैलने की संभावना है। गांगेय, पश्चिम बंगाल के अलग-अलग इलाकों में लू चल सकती है। विभाग के अनुसार कर्नाटक, ओडिशा, पूर्वी उत्तर प्रदेश, पश्चिम उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड के अलग-अलग हिस्सों में लू चलने का पूर्वानुमान है। ओडिशा, रायलसीमा, गांगेय पश्चिम बंगाल, झारखंड, विदर्भ, छत्तीसगढ़, दक्षिण पश्चिम मध्य प्रदेश, तेलंगाना और तटीय आंध्र प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान 42 से 45 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा।
मौसम विभाग ने बताया है कि पूर्वोत्तर भारत में कल तक तेज वर्षा हो सकती है। अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।
कोलंबिया ने 10 अगस्त को आए भूकंप से प्रभावित क्षेत्रों में 30 दिनों के लिए…
सर्वोच्च न्यायालय ने हाल ही में दिल्ली में प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस और सुरक्षा कर्मियों…
वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के उद्योग संवर्धन और आंतरिक व्यापार विभाग (डीपीआईआईटी) ने डीपीआईआईटी की…
भारत सरकार कृत्रिम बुद्धिमत्ता के क्षेत्र में भारत को वैश्विक अग्रणी देश के रूप में…
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज महाबलीपुरम, तमिलनाडु में दक्षिणी क्षेत्रीय परिषद की 31वीं…
केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने सिंगापुर में उच्च स्तरीय द्विपक्षीय और व्यावसायिक…