भारत

मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों तक देश के पूर्वी हिस्‍से में लू का प्रकोप जारी रहने और पूर्वोत्तर भारत में वर्षा होने की संभावना जताई

मौसम विभाग (IMD) के अनुसार अगले पांच दिनों तक देश के पूर्वी हिस्‍से में लू का प्रकोप जारी रहेगा। बुधवार से इसका दायरा और बढने की संभावना है। पश्चिम बंगाल के गांगेय क्षेत्र के अलग-अलग हिस्‍सों में भी लू चलने की संभावना है। मौसम विभाग (IMD) ने भीतरी कर्नाटक, ओडिसा, पूर्वी उत्तर प्रदेश, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड के अलग-अलग हिस्‍सों में भी तेज गर्मी पडने की आशंका जताई है।

ओडिसा, रायलसीमा, पश्चिम बंगाल के गांगेय क्षेत्र, झारखंड, विदर्भ, छत्तीसगढ़, दक्षिण पश्चिम मध्य प्रदेश, तेलंगाना और तटीय आंध्र प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान 42 से 45 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है।

मौसम विभाग (IMD) के अनुसार अगले दो दिनों के दौरान पूर्वोत्तर भारत में तेज और अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम तथा त्रिपुरा में हल्की से मध्यम वर्षा होने का अनुमान है।

Editor

Recent Posts

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली में छात्रों पर बल प्रयोग और पुलिस के खिलाफ हिंसा के आरोपों की जांच के लिए पांच सदस्यीय समिति गठित की

सर्वोच्च न्यायालय ने हाल ही में दिल्ली में प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस और सुरक्षा कर्मियों…

10 घंटे ago

स्टार्टअप इकोसिस्टम को सुदृढ़ करने और नवाचार को प्रोत्साहन हेतु DPIIT ने फोनपे और शेल इंडिया के साथ समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के उद्योग संवर्धन और आंतरिक व्यापार विभाग (डीपीआईआईटी) ने डीपीआईआईटी की…

11 घंटे ago

TDB-DST ने दिल्ली स्थित मेसर्स वन2एक्स टेक प्राइवेट लिमिटेड को स्वदेशी एजेंटिक एआई तकनीक के व्यावसायीकरण के लिए सहयोग प्रदान किया

भारत सरकार कृत्रिम बुद्धिमत्ता के क्षेत्र में भारत को वैश्विक अग्रणी देश के रूप में…

11 घंटे ago

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज तमिलनाडु के महाबलीपुरम में दक्षिणी क्षेत्रीय परिषद की 31वीं बैठक की अध्यक्षता की

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज महाबलीपुरम, तमिलनाडु में दक्षिणी क्षेत्रीय परिषद की 31वीं…

12 घंटे ago

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने सिंगापुर के प्रधानमंत्री लॉरेंस वोंग से मुलाकात की, चौथी भारत-सिंगापुर मंत्रिस्तरीय और व्यावसायिक गोलमेज बैठकों में भाग लिया

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने सिंगापुर में उच्च स्तरीय द्विपक्षीय और व्यावसायिक…

12 घंटे ago